Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजमौसम का बदलता मिजाज, हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा...

मौसम का बदलता मिजाज, हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सोमवार से मौसम बदलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च के बीच आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है। देश के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 22 मार्च को रायलसीमा के अनंतपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है, जबकि गुजरात के तटीय इलाकों में 24 और 25 मार्च को लू चलने की संभावना है।

उत्तर भारत में तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भी बदला मौसम

बीते 24 घंटों में उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में ओलावृष्टि हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और असम में तेज हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल

कोरबा जिले में रविवार को मंदिर के पास बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

दिल्ली में गर्मी का असर, तापमान 38 डिग्री पार जाने की संभावना

सोमवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और सूरज की तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से तापमान 38 डिग्री के पार जा सकता है।

राजस्थान में हीटवेव, 26 मार्च से बारिश के संकेत

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, 26 मार्च से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

अन्य खबरें