अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बिचगांव में बुधवार सवेरे 7:30 बजे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए।
राजस्थान के उदयपुर जिले के नारी निकेतन से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व निवासी किशोरी ने बलात्कार और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए हैं।
राजस्थान में मानसून पूरी ताकत के साथ बरस रहा है, लेकिन अब राहत की बजाय यह परेशानी बनता जा रहा है। करौली जिले में गुरुवार शाम महज़ आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत ही बदल दी। सड़कों पर नदियों जैसी धारा बहने लगी, वहीं निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 5 प्रमुख विभागों में कुल 12,121 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार, 17 जुलाई को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है। वे पहली बार सहकारिता मंत्री के तौर पर यहां आयोजित हो रहे राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना गांव के पास स्थित नेशनल हाईवे-48 पर हुआ। कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे वाहन से जबरदस्त टकरा गई।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को फिलहाल बरकरार रखा है और निर्माताओं से साफ कहा कि वे केंद्र सरकार द्वारा गठित पैनल के फैसले का इंतजार करें।
राजस्थान के उदयपुर में बुधवार को कांग्रेस ने जोरदार सियासी शक्ति प्रदर्शन किया। वल्लभनगर थाने के एसएचओ दिनेश पाटीदार पर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत से अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे में मंगलवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां के एक निजी स्कूल में 9 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
राजस्थान की राजनीतिक ज़मीन एक बार फिर खदबदाने लगी है, इस बार वजह बना है बीएपी पार्टी द्वारा जारी एक विवादास्पद नक्शा, जिसमें अलग 'भील प्रदेश' की कल्पना की गई है।
राजस्थान के खाटू श्यामजी धाम से दर्शन कर लौट रहीं महिलाओं के साथ एक बार फिर हिंसा की तस्वीर सामने आई है। इस बार मामला रींगस रेलवे स्टेशन का है, जहां एक ऑटो चालक ने छोटे बच्चे के किराए को लेकर महिला यात्री पर हाथ उठा दिया।
जयपुर एयरपोर्ट थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक युवती को सोशल मीडिया पर भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट ने उसे मुसीबत में डाल दिया। आरोपी नीरज कुमार ने फेसबुक पर खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सलाहकार बताया और धीरे-धीरे बातचीत शुरू की।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मुंबई दौरे के दौरान भाषाई विवादों पर बेबाक राय रखते हुए कहा कि "हर भाषा और धर्म का सम्मान होना चाहिए।"
राजस्थान में रविवार को हुई डिप्टी जेलर भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र पर उस समय तनाव पैदा हो गया, जब कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला पाया। यह घटना कोटा के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र की है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सगाई से लौट रहे एक ज्वेलर परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। कोटा ग्रामीण क्षेत्र के दीगोद उपखंड में चंबल पुल के पास तेज रफ्तार में जा रही एक मिनी बस सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी।