राजस्थान सरकार ने रविवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 62 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।
गंगानगर में गर्मी वैसे ही जान निकाल रही है, ऊपर से गंगनहर का पानी ना मिलना किसानों के लिए किसी दोहरी मार से कम नहीं। बीते आठ दिनों से धरने पर डटे किसान अब आर-पार के मूड में दिख रहे हैं।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व से गुरुवार को मायूस करने वाली खबर आई। जहां एक ओर मशहूर बाघिन टी-84 एरोहेड ने आखिरी सांस ली, वहीं उसी दिन उसकी बेटी कनकटी को अभ्यारण्य से विदा कर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया।
राजस्थान के जालोर जिले में एक सरकारी शिक्षक पर नाबालिग से बार-बार यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप सामने आया है। बागरा थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शिक्षक पिछले चार महीने से किशोरी को डर और धमकी के साये में रखकर शोषण करता रहा।
जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में 3rd ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई की आत्महत्या के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल कर प्रशासन को चेताया।
करीब साढ़े छह महीने तक संगठनात्मक प्रक्रिया अधूरी रहने के बाद आखिरकार बीजेपी ने राजस्थान में बचे चार जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर रात घोषित इन नामों में दो महिलाएं शामिल हैं।
जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में मंगलवार को केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। राजवीर की पार्थिव देह सोमवार देर रात जयपुर पहुंची थी। मंगलवार सुबह जब शव शास्त्री नगर स्थित उनके घर लाया गया, तो घर का माहौल दर्द से भर उठा।
राजस्थान सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों को राज्य से भावनात्मक और संस्थागत रूप से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में ऐलान किया कि प्रवासियों के लिए एक अलग विभाग का गठन किया जाएगा।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 आज से शुरू हो रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा दो दिवसीय इस परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून को जयपुर और अजमेर के कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बैलारा गांव निवासी वायुसेना जवान सौरभ सिंह फौजदार का असम में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 26 वर्षीय सौरभ असम के कुंभीरग्राम एयर फोर्स स्टेशन पर एलएसी पोस्ट पर तैनात थे।
उत्तराखंड के केदारनाथ में गौरीकुंड के पास रविवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान की पहचान उनके बड़े भाई ने सोमवार को की।
तेलंगाना के निर्मल जिले के बसारा में गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के दौरान डूबने से राजस्थान के पांच युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक नागौर जिले का है, बाकी पांच पाली जिले के हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब युवक गोदावरी के घाट पर रेतीली सीढ़ियों पर नहाने उतरे थे।
राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2025 के टॉप 28 फाइनलिस्ट्स की औपचारिक घोषणा जयपुर के होटल रीगल में आयोजित सेश सेरेमनी में की गई। फ्यूजन ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और होटल रीगल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों में से चुनी गई 28 युवतियों को मंच पर पेश किया गया।
उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास रविवार तड़के हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी और पूर्व सैन्य अधिकारी राजवीर सिंह की मौत हो गई। राजवीर पिछले नौ महीनों से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे।
शनिवार सुबह करीब 4 बजे जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जयपुर के चंदवाजी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। मानपुरा पुलिया के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी।
राजस्थान में कोविड-19 एक बार फिर चिंता का कारण बनता जा रहा है। शुक्रवार, 13 जून को राज्यभर में कोरोना वायरस के 34 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 376 हो गई है।
राजस्थान के पश्चिमी छोर पर बसे श्रीगंगानगर ने एक बार फिर गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को यहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का देशभर में सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान है।