गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थानरोटी बनाने के बहाने नाबालिग घर बुलाता टीचर, डराकर गंदे काम करता,...

रोटी बनाने के बहाने नाबालिग घर बुलाता टीचर, डराकर गंदे काम करता, अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड करता

राजस्थान के जालोर जिले में एक सरकारी शिक्षक पर नाबालिग से बार-बार यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप सामने आया है। बागरा थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शिक्षक पिछले चार महीने से किशोरी को डर और धमकी के साये में रखकर शोषण करता रहा।

लड़की का कहना है कि आरोपी उसे खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाता था, और जब वह अकेली होती थी, तब उसके साथ गलत हरकतें करता। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए और कहा- अगर किसी को बताया तो सब वायरल कर दूंगा।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी न सिर्फ धमकाता था, बल्कि लालच भी देता था। वह लड़की से कहता कि अगर वह चुप रही, तो उसे लाखों रुपये देगा। साथ ही बार-बार उसका मोबाइल नंबर मांगता और शारीरिक संबंध के लिए मजबूर करता रहा।

18 जून की रात टूटी चुप्पी

मामला तब खुला जब 18 जून की रात आरोपी शिक्षक किशोरी के घर में घुस आया। परिजन बाहर गए थे और मां दूसरे कमरे में सो रही थीं। आरोपी सीधे पीड़िता के कमरे में घुस गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पीड़िता का हाथ मरोड़ दिया। उसकी चीखें सुनकर परिजन पहुंच गए और आरोपी वहां से भाग निकला।

बागरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

अन्य खबरें