मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
spot_img
होमबाजारइनवेस्टमेंट

इनवेस्टमेंट

सोने की कीमत में नरमी: 24 कैरेट गिरा ₹97,583 पर, वैश्विक संकेतों से प्रभावित घरेलू बाजार

सोने की कीमतों में सोमवार, 30 जून 2025 को एक बार फिर से गिरावट देखी गई, जो हालिया वैश्विक आर्थिक घटनाओं और डॉलर की चाल से प्रभावित रही। इस साल अप्रैल में पहली बार 24 कैरेट सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा था, लेकिन तब से इसमें स्थायित्व नहीं रहा।

दो बार ₹1 लाख के पार पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, प्रमुख शहरों में जानिए क्या हैं भाव

हाल ही में दूसरी बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को छू चुकी सोने की कीमतें 17 जून को एक बार फिर फिसलती दिखीं। मंगलवार को 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,01,670 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो कि पिछली तेजी के मुकाबले हल्की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना फिलहाल ₹93,040 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस IPO 18 जून को खुलेगा, ₹499 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, 25 जून को शेयर लिस्टिंग

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में B2B सेवाएं देने वाली एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 18 जून 2025 से निवेशकों के लिए खुलेगा और 20 जून तक बिडिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इस इश्यू के ज़रिए कुल ₹499.60 करोड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 2.25 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

सिर्फ 5,000 रुपये से शुरू करें, 10 साल में बनाएं 8.5 लाख! पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम दे रही गारंटीड कमाई

अगर आप शेयर बाजार की अनिश्चितताओं से थक चुके हैं और अब एक ऐसी योजना चाहते हैं जो कम जोखिम के साथ तय मुनाफा दे, तो भारतीय डाक विभाग की रेकरिंग डिपॉजिट योजना (Post Office RD Scheme) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पांचवें दिन भी टूटा सोना, MCX पर भाव ₹95,722 प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला 30 मई को भी जारी रहा, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों के बीच हलचल मच गई है। मुंबई में 22 कैरेट सोना अब ₹89,340 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,030 पर आ गया है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कमजोरी के संकेतों से जुड़ी हुई है।

सोना 97630 रु पर, चांदी फिसली, मुंबई से दिल्ली तक सोने के भाव स्थिर, दिखे मिश्रित रुझान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय सामानों पर 50 % टैरिफ टालने के बाद safe-haven asset गोल्ड से धन का प्रवाह घटा। डॉलर इंडेक्स में हल्की मजबूती ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया। इससे सोना 24 कैरेट 97,630 रुपये (मुंबई) और 97,780 रुपये (दिल्ली/जयपुर) पर स्थिर-से-निचले दायरे में कारोबार करता दिखा। निवेशकों का ध्यान अब अमेरिकी महंगाई आंकड़ों व फेडरल रिज़र्व के अगले संकेतों पर है।

डॉलर कमजोर पड़ते ही सोना फिर चमका: मुंबई में 22‑कैरट 87,200 रु., चांदी 96,900 रु. पर फिसली

पिछले सप्ताह करीब 4 फीसदी फिसलने के बाद सर्राफा बाजार ने सोमवार (19 मई) को जोरदार पलटवार किया। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने एक बार फिर ‘सेफ हेवन’ यानी सोने का दामन थामा।

एसबीआई में एफडी पर अब कम ब्याज मिलेगा, 1 साल की एफडी पर सिर्फ 6.50% ब्याज: नई रेट्स आज से लागू

SBI ने एक बार फिर एफडी की ब्याज दरें घटाई हैं। अब 1 साल की एफडी पर सिर्फ 6.50% ब्याज मिलेगा। नई दरें 16 मई से लागू हैं।

तेजी से खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, मेटल और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों का भरोसा लौटा

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार 14 मई को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स करीब 175 अंक ऊपर चढ़कर 81,323.40 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी में 51.55 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह 24,629.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

सोने के दाम में बंपर उछाल, ₹1,328 की बढ़त, चांदी में मामूली गिरावट, अब ₹94,100 प्रति किलो

सोने की कीमत में ₹1,328 की बढ़ोतरी के साथ नया रिकॉर्ड बना, साल के आखिर तक ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचने का अनुमान है।

सोना छू चुका है ₹1 लाख का ऐतिहासिक आंकड़ा, अब लगातार गिरावट, एमसीएक्स पर 92,390 रुपये पर कारोबार

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों की अनिश्चितता के बीच, भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें हाल ही में ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को छूने के बाद धीरे-धीरे नीचे आई हैं। हालांकि, 2 मई को बाजार खुलते ही एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹92,390 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जिसमें ₹51 की हल्की तेजी देखने को मिली।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर सोना ₹94,611 और चांदी ₹94,561 प्रति किलो

भारत में वैश्विक अनिश्चितताओं में थोड़ी राहत मिली है, जिसका सीधा असर सोना और चांदी के भाव पर देखने को मिला है। पिछले साल के अक्षय तृतीया से इस बार अक्षय तृतीया के बीच, सोने के दाम में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई थी। मगर अब सोना-चांदी गिरावट के रूख पर हैं, जिससे निवेशकों के लिए मौका बन सकता है।

अक्षय तृतीया पर सोने की चमक पड़ी फीकी: 9500 के नीचे आया Gold Price, जानें गिरावट की असली वजह

अक्षय तृतीया पर सोने की मांग के बावजूद आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, MCX पर सोना 9500 रुपये से नीचे।

निफ्टी में 99.80 अंकों की तेजी, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स आज के ट्रैकिंग फोकस में

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मिलेजुले रुझानों के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 28.72 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 79,830.15 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 99.80 अंकों की तेजी लेकर 24,346.50 पर पहुंच गया

भारतीय शेयर बाजार सातवें दिन भी उछला, सेंसेक्स 80,000 के पार, ग्लोबल संकेत और IT शेयरों ने बढ़ाया जोश

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार सातवें दिन तेजी देखने को मिली। इसका प्रमुख कारण रहा ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ताजा वापसी। बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत 80,000 के पार से की। शुरुआती कारोबार में यह 468 अंकों की तेजी के साथ 80,064.34 के स्तर पर पहुंचा।

शेयर बाजार में दमदार ओपनिंग, सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई की ओर, टेलीकॉम और बैंकिंग में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार ने ग्रीन जोन में एंट्री की। बीएसई का सेंसेक्स 277 अंकों की बढ़त के साथ 78,831.10 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 0.41 फीसदी चढ़कर 23,949.15 पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में झटका, सेंसेक्स 320 अंक गिरा, निफ्टी 23,300 के नीचे फिसला

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की, जिससे निवेशकों को हालिया दो दिन की तेजी के बाद निराशा हाथ लगी। बीएसई सेंसेक्स करीब 320 अंकों की गिरावट के साथ 76,862.90 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 23,300 के नीचे फिसल गया।

SBI ने घटाई FD ब्याज दरें, अब 1 साल पर सिर्फ 6.70%, 15 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वाले ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने 1 साल की FD पर ब्याज दर 0.20% घटाकर 6.70% कर दी है। यह बदलाव 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगे और यह निर्णय उन निवेशकों के लिए खास मायने रखता है जो अपने फिक्स इनकम पोर्टफोलियो में स्थिरता चाहते हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, आईटी और फार्मा शेयरों पर दबाव; रियल्टी और मिडकैप में दिखी तेजी

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 409 अंकों की गिरावट के साथ 73,817.30 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 0.34% फिसलकर 22,460.30 पर पहुंचा। शुरुआती ट्रेडिंग में ही बाजार पर बिकवाली का दबाव साफ नजर आया, खासकर आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर में।

भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल: सेंसेक्स 74,300 पार, निवेशकों को एक दिन में 8.47 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार की सुबह निवेशकों के लिए राहत लेकर आई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1,189 अंक की छलांग लगाते हुए 74,327.37 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 ने 371 अंकों की बढ़त के साथ 22,532.30 का स्तर पार किया।

ट्रंप टैरिफ के झटके से डगमगाए बाजार, सेंसेक्स 3379 अंक टूटा, 19 लाख करोड़ का नुकसान

सोमवार का सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद भारी रहा। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की चेतावनी के बाद शेयर बाजार...

टाटा ग्रुप का इतिहास रचने की तैयारी: टाटा कैपिटल लाएगी 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मेगा आईपीओ

टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवाओं से जुड़ी प्रमुख कंपनी टाटा कैपिटल भारतीय शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। कंपनी ने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ के लिए SEBI को गोपनीय रूप से दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं।

मीशो ₹8,300 करोड़ के IPO की तैयारी में, जल्द फाइल करेगी ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स

डोमेस्टिक ई-कॉमर्स कंपनी मीशो इस साल के अंत तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस IPO के जरिए $1 बिलियन (करीब ₹8,300 करोड़) जुटाना चाहती है। मीशो का अनुमानित वैल्यूएशन $10 बिलियन (करीब ₹85,500 करोड़) तक हो सकता है।

शेयर बाजार में बड़ा मौका: अगले हफ्ते 4 नए IPO की एंट्री, 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। अगले हफ्ते 4 नए आईपीओ (IPO) ओपन होने वाले हैं, जबकि 5 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। यदि आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहतरीन अवसर ला सकता है।

सोने-चांदी में निवेश का सुनहरा मौका: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, जानें सिल्वर ETF से निवेश के फायदे

विदेशी बाजारों में मजबूती और घरेलू स्टॉकिस्टों व खुदरा विक्रेताओं की भारी खरीदारी के कारण चांदी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। मंगलवार को चांदी 633 रुपये महंगी होकर पहली बार 1,00,400 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। 2025 की शुरुआत से अब तक चांदी के दाम में कुल 14,338 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक, साल के अंत तक यह कीमत 1,08,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

Most Read