Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeबाजारइनवेस्टमेंटअक्षय तृतीया पर सोने की चमक पड़ी फीकी: 9500 के नीचे आया...

अक्षय तृतीया पर सोने की चमक पड़ी फीकी: 9500 के नीचे आया Gold Price, जानें गिरावट की असली वजह

अक्षय तृतीया जैसे त्योहार पर जब सोने की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, उस दिन सोने और चांदी दोनों के दाम गिरे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना आज 1900 रुपये टूटकर 93687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल भी इसमें 500 रुपये की गिरावट आई थी। यानी दो दिन में करीब 2400 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

चांदी भी 4000 रुपये तक गिरी

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी भी आज कमजोर हुई है। MCX पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत आज 3406 रुपये गिरकर 94712 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। खास बात ये है कि कल चांदी में 200 से 300 रुपये की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज का गिरावट वाला ट्रेंड हैरान कर देने वाला है।

सर्राफा बाजार में भी टूटा गोल्ड-सिल्वर

इंडियन बुलियन मार्केट में भी भारी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1650 रुपये घटकर 94361 रुपये हो गया है। 22 कैरेट सोना 1511 रुपये गिरकर 86435 रुपये पर आ गया है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड आज 1300 रुपये सस्ता होकर 70771 रुपये पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत भी कई शहरों में गिर गई है, जिससे ज्वैलर्स और खरीदार दोनों हैरान हैं।

गिरावट की असली वजह क्या है?

हाल के हफ्तों में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से सोना सुरक्षित निवेश का जरिया बन गया था और इसकी कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गई थीं। लेकिन अब दोनों देशों के बीच रिश्तों में थोड़ी नरमी आई है, जिससे निवेशकों का रुझान कम हुआ है। इसी का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। लोग अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं।

क्या अब और गिरेगा सोना?

Axis Securities के एक्सपर्ट देवया गागलानी का मानना है कि 2025 की शुरुआत में सोना सबसे बढ़िया परफॉर्मर रहा है। इसकी कीमत में जनवरी से अब तक 25% की बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि अगर बाजार में फिर उछाल आता है तो सोना 1 लाख से 1.10 लाख रुपये तक जा सकता है, लेकिन अगर गिरावट का दौर जारी रहा तो कीमत 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी आ सकती है। यानी निवेशकों को अभी थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. अक्षय तृतीया पर भी सोना करीब 1900 रुपये टूटा, MCX पर 93687 रुपये पर पहुंचा।
  2. चांदी की कीमत में भी 3406 रुपये की गिरावट, 94712 रुपये प्रति किलो पर ट्रेडिंग।
  3. इंडियन बुलियन मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई।
  4. अमेरिका-चीन तनाव में नरमी की वजह से गोल्ड की डिमांड घटी।
  5. एक्सपर्ट का अनुमान – कीमतें 87000 तक जा सकती हैं, लेकिन अगर रिकवरी आई तो 1.10 लाख तक भी।
अन्य खबरें