बुधवार, जून 3, 2026
spot_img
होमराजस्थान

राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में तेज़ बारिश से गर्मी से मिली राहत, करौली-सीकर-झुंझुनूं के इलाकों में जमकर बरसे बदरा

भीषण गर्मी की तपिश के बीच, राजस्थान के आसमान में सोमवार को घिरे बादलों ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया। करौली, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में दोपहर बाद हुई बारिश ने कई दिनों से चल रही लू और तेज़ धूप की तपिश को धीमा कर दिया।

राजस्थान में नकली खाद घोटाला: मंत्री मीणा के आदेश पर 11 अफसर सस्पेंड, फैक्ट्री से मिलीभगत और लापरवाही उजागर

राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में नकली खाद और बीज सप्लाई के मामले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी करते हुए कुल 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, पति से मिलने जा रही थी नवविवाहिता, भाई-बहन घूमने निकले थे, डॉक्टर दंपती का...

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र की 22 वर्षीय पायल खटीक, जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लंदन जा रही थीं, हादसे का शिकार हो गईं।

राजनीति या संयोग? पायलट-गहलोत की मुलाकात और शुरू हुआ गुर्जर आंदोलन, गहलोत बोले– अनुभव की कमी है

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, 48 डिग्री तापमान के साथ रिकॉर्ड तोड़ा, 15 जून से मिल सकती है राहत

राजस्थान में इस सप्ताह गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। श्रीगंगानगर में पारा बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है। यह देशभर में किसी भी शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा। बीते वर्षों की तुलना करें तो 2019 के बाद जून में यह सबसे अधिक तापमान है।

नेक्सा एवरग्रीन घोटाले में ED ने राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में मारे छापे, 2700 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में छापे मारे। सूत्रों के अनुसार, यह मामला नेक्सा एवरग्रीन नामक एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसमें करीब 2700 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

राजस्थान में सड़क हादसा, सांड से टकरा कर दो गाड़ियां आमने-सामने भिड़ीं, 4 की मौत, 13 घायल

जालोर में स्टेट हाईवे पर सांड से टकरा दो गाड़ियां भिड़ीं। हादसे में चार की मौत, 13 घायल। कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती।

राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर सचिन की भावुक श्रद्धांजलि, साझा किया पिता का पुराना वीडियो

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर एक ऐसी पोस्ट साझा की, जिसमें भावनाएं खुलकर झलक रही थीं।

खाटू श्याम मंदिर से लापता 3 साल के बच्चे को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, पांच सौ से अधिक सीसीटीवी खंगाले

खाटू श्याम जी से अपहरण किया गया तीन साल का मासूम उत्तरप्रदेश में मिल गया। पुलिस उसे लेकर खाटू श्याम जी पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह जब पुलिस की टीम उसे लेकर थाने पहुंची, तो बच्चा थका हुआ था, लेकिन होश में था। पुलिस अब प्रेस कांफ्रेस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

फेमस होने के लिए जयपुर में यूट्यूबर ने एकादशी पर बांटी शराब, वीडियो वायरल होने के बाद सात जने गिरफ्तार

निर्जला एकादशी पर जहां लोग आस्था के साथ लोगों को सड़कों पर शीतल पेय पिलाते हैं और अनेक लोग व्रत उपवास रखते हैं। जयपुर में कुछ युवकों ने अपने सोशल अकाउंट्स पर वीडियो डालने और रील बनाने के लिए सड़क पर शराब परोस दी।

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दुल्हन समेत 5 की मौत, 8 बाराती घायल, FIR दर्ज की तैयारी

जयपुर जिले के भटकाबास गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान के स्कूलों में अब पढ़ाई जाएगी देशभक्ति की नई किताब, वीरों का इतिहास और लोकभाषा से जुड़ी पढ़ाई

राजस्थान की पाठशालाओं में अब पढ़ाई सिर्फ गणित, हिंदी या इंग्लिश तक सीमित नहीं रहेगी।

दौसा में एक मंच पर दिखेंगे पायलट और गहलोत, राजस्थान कांग्रेस में सियासी बर्फ पिघलने की अटकलें तेज

राजस्थान कांग्रेस की सियासत में मंगलवार, 11 जून का दिन एक भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा से कहीं अधिक मायने रखता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी तय मानी जा रही है।

बीएसएफ की नई डिजिटल वर्दी: जवानों को गर्मी और नमी में मिलेगी राहत, अब ऑपरेशन में दिखेगा नया आत्मविश्वास

BSF की नई डिजिटल कॉम्बैट वर्दी जवानों को रेगिस्तान और नमी वाले इलाकों में राहत देगी, फैब्रिक और डिज़ाइन दोनों में हुआ बड़ा बदलाव।

राजस्थान की बनास नदी में डूबे 8 युवक, जयपुर से टोंक में पिकनिक मनाने आया था ग्रुप, सीएम ने जताई संवेदना

टोंक के फ्रेजर ब्रिज के पास बनास नदी में रविवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जयपुर से पिकनिक के लिए आए 11 युवकों में से 8 की नदी में डूबने से मौत हो गई।

RAS परीक्षा को लेकर राजस्थान में आंदोलन तेज, 120 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे 5 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर RAS मेन्स 2024 परीक्षा की तिथि टालने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों में से अब तक पांच की तबीयत बिगड़ चुकी है।

डीजीपी यूआर साहू होगें राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष, 10 महीने से खाली था पद

राजस्थान पुलिस के मुखिया रहे यूआर साहू को राज्य लोक सेवा आयोग (RPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा जारी आदेश के बाद अब राजस्थान को नया डीजीपी भी मिलेगा। साहू की यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

लू से झुलसा राजस्थान, 6 शहरों में 45 डिग्री पार तापमान, बारिश की उम्मीद 16 जून के बाद

प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद कुछ दिनों तक गर्मी थमी जरूर थी, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में लू के प्रकोप के साथ पारा चढ़ गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

पंचायतीराज और नगर निकाय उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत, सीएम बोले-भगवामय हुआ राजस्थान

राजस्थान में हुए हालिया नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 36 में से 28 सीटों पर जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस नतीजे को “जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण” बताया।

राजस्थान हाईकोर्ट में 5728 पदों पर भर्ती, चतुर्थ श्रेणी और ड्राइवर के लिए 27 जून से शुरू होगें आवेदन

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के कुल 5728 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ये भर्तियाँ राज्य की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत होंगी।

जोधपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, निगमकर्मी और पुलिसकर्मी घायल, 108 लोग हिरासत में

जोधपुर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। उम्मेदसागर बांध क्षेत्र में हुए इस हमले में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से दो को सिर में गंभीर चोटें आईं।

जन सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने की कोशिश, शिक्षक ने पकड़ाया पांच हजार रुपए का लिफाफा

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब एक सरकारी शिक्षक ने जनसुनवाई के दौरान उन्हें कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश की। शिक्षक मिठाई के डिब्बे के साथ एक लिफाफा लाया, जिसमें 5 हजार रुपये नकद थे।

आरएएस मेन्स परीक्षा स्थगित करने को लेकर 4 दिन से भूख हड़ताल, 3 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, सरकार पर बढ़ता दबाव

राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर आरएएस मेन्स परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

रणथंभौर में मंदिर के चौकीदार को टाइगर ने मारा, दो महीने में तीसरे इंसांन की हुई मौत, लोगों ने की सड़क जाम

रणथंभौर के ऐतिहासिक दुर्ग में सोमवार सुबह एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला। इस बार निशाना बने 60 वर्षीय पुजारी राधेश्याम सैनी, जो बीते दो दशकों से जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे।

हाईकोर्ट ने कहा– विकास कार्य के नाम पर एक पेड़ काटो तो दस लगाओ, जनहित याचिका पर दिया फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटपूतली में सड़क विस्तार को लेकर पेड़ों की कटाई पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि विकास कार्यों के लिए पेड़ हटाना जरूरी हो, तो उसके बदले में कम से कम दस छायादार पौधे लगाए जाएं। कोर्ट ने इस आदेश को “पब्लिक इंटरेस्ट” यानी सार्वजनिक हित में जारी करते हुए कहा कि पेड़ केवल हरियाली नहीं, बल्कि “मौन लाभदाता” हैं जो सालों तक पर्यावरण को संजीवनी देते हैं।

Most Read