गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थान

राजस्थान

खाटूश्यामजी मंदिर में तीन साल के मासूम का अपहरण, मदद करने के बहाने युवक लेकर हुआ गायब

मध्य प्रदेश से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए आए एक परिवार के तीन साल के बच्चे का अपहरण हो गया। एक युवक ने...

अजमेर में बोले शेखावत- जब एक ही पार्टी के नेताओं का मिलना बन जाए खबर, तो समझिए रिश्तों में गहराई नहीं, दूरी है

अजमेर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कांग्रेस के आंतरिक समीकरणों पर चुटकी ली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की हालिया मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि "जब एक ही पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं का मिलना खबर बन जाए, तो समझ जाना चाहिए कि आपसी दूरियां कितनी गहरी हैं और रिश्ते कितने असहज।"

पहले रिजल्ट फिर परीक्षा दो: RAS मुख्य परीक्षा स्थगन की मांग पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा की तबीयत बिगड़ी

राजस्थान RAS मुख्य परीक्षा 2024 की स्थगन की मांग तेज हो गई है, भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा की तबीयत बिगड़ी, सरकार पर दबाव बढ़ा।

राजस्थान में गुर्जर समाज का ट्रैक जाम: रेलवे ट्रैक पर दो घंटे तक अड़ा रहा विरोध, महापंचायत खत्म होने के बाद भी मचा बवाल

गुर्जर समाज ने महापंचायत के बाद भरतपुर के पीलूपुरा में रेलवे ट्रैक जाम किया। कोटा-मथुरा पैसेंजर दो घंटे रुकी रही, बाद में ट्रैक खाली कराया गया।

गुर्जर महापंचायत: बैंसला के फैसले पर टिका पूरा समाज, भरतपुर जिले के पीलूपुरा में भीड़ जमा

राजस्थान के भरतपुर जिले के पीलूपुरा गांव में आज सुबह से ही गुर्जर समाज की महापंचायत के लिए हजारों लोग जुटने लगे हैं।

राजस्थान: कार में जिंदा जल गए सरकारी डॉक्टर, दुकान में घुसी बेकाबू गाड़ी ने ली जान

भरतपुर के भुसावर में सरकारी डॉक्टर विनोद मीणा कार हादसे में जिंदा जल गए, कार दुकान में फंसने के चलते नहीं निकल पाए।

राजस्थान से रामेश्वरम तक पहली AC तीर्थ ट्रेन रवाना, 779 बुजुर्ग कर रहे यात्रा, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन से पहली AC तीर्थ ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवानगी हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 779 यात्री सवार हुए, जिनमें 600 जयपुर और 179 सवाईमाधोपुर से हैं।

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार तड़के एक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन, जीवन भर संघ के प्रति रहे समर्पित

क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का गुरुवार देर रात जयपुर में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां रात करीब 10:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। किडनी और अन्य अंगों की कमजोरी के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

राजस्थान के 8 ज़िलों में आज बारिश का अलर्ट, 7 जून से हीटवेव का कहर फिर लौटेगा

राजस्थान में जून के पहले हफ्ते में मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

झुंझुनूं रोडवेज डीपो के मुख्य प्रबंधक समेत 24 कर्मचारी सस्पेंड, वेतन के नाम पर 89 लाख का घोटाला

राजस्थान रोडवेज के झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत 24 कर्मचारियों को संस्पेंड किया गया है। यहां के 16 कर्मचारी तीन साल से ऑफिस आए बिना ही हर महीने वेतन उठा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह सारा खेल मैनेजर की मिलीभगत से चल रहा था। जिसमें करीब 89 लाख रुपए का घोटाला किया गया है।

पाक जासूस शकूर खान को लेकर जैसलमेर पहुंची पुलिस, घर की तलाशी और पुराने सरकारी रिकॉर्ड खंगाले गए

राजस्थान पुलिस गुरुवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खान को जैसलमेर लेकर पहुंची। सबसे पहले उसे जिले के रोजगार कार्यालय लाया गया, जहां वह कभी तैनात था।

श्मशान में 10 दिन पुरानी लाश का पोस्टमॉर्टम: पत्नी के प्रेमी ने कर दी थी हत्या, फंदे से लटकाकर बताया सुसाइड

राजस्थान के जालोर में पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या कर शव को दफनाया। 10 दिन बाद श्मशान में पोस्टमार्टम हुआ।

राजस्थान में 2 लाख से ज़्यादा नकद लेनदेन पर कसेगा शिकंजा, अब कोर्ट और रजिस्ट्री विभाग भी होंगे जवाबदेह

राजस्थान में अब प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन पर सख्त नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 29 मई को एक नया सर्कुलर जारी किया है, जो सिर्फ खरीदार-विक्रेता ही नहीं बल्कि रजिस्ट्री विभाग और अदालतों के लिए भी बड़ी चेतावनी है।

इंजीनियर बेटी की लव मैरिज पसंद नहीं आई तो मां-भाई ने किया किडनैप, पति से भी की मारपीट

अजमेर में इंजीनियर लड़की की शादी से नाराज घरवालों ने उसे बीच सड़क से जबरन अगवा किया। पति और ननद से भी मारपीट की।

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश से तापमान गिरा, सीकर में न्यूनतम तापमान माउंट आबू से भी कम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है, जिससे राज्य के कई जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी 29 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

निर्माणाधीन मकान पर बिजली लाइन गिरने से मां-बेटी-दामाद की दर्दनाक मौत

राजस्थान के अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर अचानक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गिर गई। हादसे में घर की तराई का काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी से 150 करोड़ की ठगी: तीन इंजीनियर बने सट्टा किंग, अलवर पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़

अलवर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी 150 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़ कर तीन इंजीनियर युवकों को गिरफ्तार किया, जिनका नेटवर्क देशभर में फैला था।

राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन से 20 हजार नई वैकेंसी बनने का रास्ता साफ

राजस्थान सरकार प्रमोशन और नई स्टाफिंग के जरिए 20 हजार शिक्षक पदों की वैकेंसी निकालने जा रही है, भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

जयपुर में सौतेले पिता ने 4 साल की बच्ची की हत्या, शव को 300 KM दूर अलमारी में छिपाया

जयपुर में चार साल की एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची की सौतेली मां और पिता ने मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर 300 किलोमीटर दूर बारां जिले के भंवरगढ़ गांव ले गए। बारां पुलिस ने शव को गांव के एक घर की अलमारी से बरामद किया है।

भरतपुर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, गर्भवती होने पर पांच महीने बाद हुआ खुलासा

भरतपुर जिले के मथुरागेट थाना इलाके के एक गांव में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि वह गर्भवती है।  

जासूसी के आरोप में CRPF एएसआई गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क पर एनआईए की पैनी नजर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़ी संदिग्ध जासूसी गतिविधियों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई की। दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल समेत आठ राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसफर और सैलरी के नाम पर करता था वसूली

राजस्थान के सीकर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारी पर आरोप है कि वह विभागीय कर्मचारियों से सैलरी बनाने और ट्रांसफर के मामलों में पैसे की मांग करता था।

राजस्थान में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल का रियल टेस्ट, ड्रोन अटैक से लेकर गैस रिसाव तक की गई रिहर्सल

राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में रात 8 बजे के बाद अलग-अलग स्थानों पर ब्लैकआउट किया गया। यह ब्लैकआउट 15 से 30 मिनट तक चला और इसका उद्देश्य एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति में नागरिक और प्रशासनिक तैयारियों को परखना था। लोग इस दौरान घरों, दुकानों और वाहनों की लाइटें बंद करके सुरक्षा अभ्यास में शामिल हुए।

जयपुर दौरे में बोले जेपी नड्डा- विचारधारा के सिपाही को बनाया सीएम, मोदी आपदा को अवसर में बदलते हैं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों को लेकर साफ संकेत दिए। आरआईसी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नियुक्ति को केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक समर्पित विचारधारा के कार्यकर्ता की मान्यता बताया।

Most Read