आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शुक्रवार रात जोधपुर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि विभाग को एक सूचना मिली थी, जिसमें अस्पताल संचालक के पास करोड़ों की नकदी होने की बात कही गई थी।
राजस्थान में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 15 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिनमें से 7 सिर्फ जयपुर से रिपोर्ट हुए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह और आरयूएचएस अस्पताल में एक-एक मरीज मिला, जबकि 5 केस निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर पाए गए।
जयपुर मौसम केंद्र ने 31 मई को राजस्थान के 7 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 1 जून को यह चेतावनी बढ़ाकर 17 जिलों तक कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो पूरे राजस्थान के मौसम को फिर से प्रभावित करेगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट आज, 30 मई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए घोषित कर दिया गया है। राज्यभर के 13.30 लाख छात्रों का इंतज़ार अब समाप्त हो चुका है।
अरब सागर में सक्रिय सिस्टम से उठी नम हवाओं ने राजस्थान के मौसम में जबरदस्त बदलाव ला दिया है। शुक्रवार सुबह टोंक के दूनी गांव में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
जयपुर की मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दोपहर 2 बजे तक ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। जैसे ही यह ई-मेल सामने आया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मांडल-भीलवाड़ा चौराहे पर हुई। परिवार डॉक्टर से चेकअप करवा कर बाइक से लौट रहा था।
उदयपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने इतिहास की प्रामाणिकता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रारंभिक ऐतिहासिक दस्तावेज विदेशियों द्वारा लिखे गए, जिनमें कई भ्रम और झूठ शामिल हैं।
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हॉस्टल के कमरा नंबर 525 से तेज दुर्गंध आने पर अस्पताल प्रबंधन ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज, बुधवार 28 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। परिणाम शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा स्थित कलेक्टर कार्यालय के doit कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे।
राजस्थान के दौसा ज़िले में लालसोट से विधायक रामविलास मीणा और स्थानीय पुलिस के बीच मंगलवार को जमकर नोकझोंक हुई। मामला उस वक्त गरमाया जब विधायक अपने कार्यकर्ता अर्जुन मीणा के साथ थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है।
राजस्थान के मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ली, जिससे कई इलाकों में गरमी और लू के बीच राहत की सांस मिली। प्रदेश के उदयपुर संभाग में बारिश और आंधी का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला, जिसने जयपुर समेत आसपास के जिलों में भी गर्मी को कुछ हद तक कम किया।
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में सोमवार रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सुभाष मेघवाल हत्याकांड को लेकर चल रहा जनआंदोलन मंगलवार को उस समय हिंसक हो गया जब कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रही भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज, बुधवार 28 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गई है।
राजस्थान में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही इससे मौत के मामले भी आने लगे हैं। जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे 26 वर्षीय युवक की सोमवार को मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को ट्यूबरक्लोसिस की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नौतपा की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और बारिश का असर दिखा है, जिससे जयपुर सहित कई जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी लू का असर जारी है।
जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की रात एक खौफनाक हादसा हुआ। अचल ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड की ज्वैलरी फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्थान के फलोदी में रविवार तड़के एक लोक सांस्कृतिक आयोजन के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जब राजा भृतहरि रमत के मंचन के बीच कलाकार शांतिलाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एनडीए मुख्यमंत्री परिषद बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार के फैसलों की सराहना की।
एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर मचे विवाद के बीच राजस्थान हाईकोर्ट में आज (26 मई) एक अहम सुनवाई होनी है, लेकिन इससे पहले ही राज्य सरकार की ओर से निर्णय लेने में असमर्थता जताई गई है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर अतिरिक्त समय की मांग की गई है।