Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजतिरंगे पर सियासत: गहलोत बोले- BJP-RSS को मौका मिल जाए तो तिरंगे...

तिरंगे पर सियासत: गहलोत बोले- BJP-RSS को मौका मिल जाए तो तिरंगे की जगह संघ का झंडा लगा दें

राजस्थान के बाड़मेर में कांग्रेस की जय हिंद सभा में बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमले हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की सोच तिरंगे के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ ने अपने मुख्यालय पर सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। गहलोत ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी-आरएसएस का बस चले तो ये तिरंगे की जगह संघ का झंडा राष्ट्रीय ध्वज बना दें।

इस दौरान सुरजेवाला ने पाकिस्तान के साथ अचानक हुए युद्ध विराम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना जब बढ़त में थी तब अमेरिका ने ऐलान कर दिया, जबकि सरकार खामोश रही। सचिन पायलट ने भी सैनिकों की वीरता का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत-पाक मसले में बोलने का हक किसने दिया।

बाड़मेर की सभा में गहलोत का बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर की सभा में कहा कि बीजेपी-आरएसएस को तिरंगे से कभी मोह नहीं रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में 80 साल तक तिरंगा क्यों नहीं लहराया गया? गहलोत ने आरोप लगाया कि जयपुर की एक रैली में बीजेपी नेताओं ने तिरंगे से मुंह पोंछा और उसे पैरों तले कुचला। उन्होंने कहा कि इनका बस चले तो तिरंगे की जगह आरएसएस का भगवा झंडा ही राष्ट्रीय ध्वज बना दें।

सीजफायर पर अमेरिका की एंट्री पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

गहलोत ने पाकिस्तान के साथ अचानक हुए युद्ध विराम को ‘खतरनाक खेल’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत को यह अधिकार है कि वो युद्ध या शांति का फैसला खुद करे। अमेरिका या ट्रंप इसमें पंचायती क्यों करें? उन्होंने कहा कि इस मसले पर देश को पहले से कुछ भी नहीं बताया गया और अमेरिका के ट्वीट के बाद अचानक विराम हो गया।

रणदीप सुरजेवाला बोले- सेना को पीछे हटाना गलत

रणदीप सुरजेवाला ने सीजफायर पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारत की सेना जीत रही थी, पाकिस्तान बैकफुट पर था, तब ऐसे समय में युद्ध विराम क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि ये पहली बार हुआ जब अमेरिका ने भारत की ओर से युद्ध विराम की घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी तंज कसा और कहा कि अगर व्यापार के लिए देश की सुरक्षा से समझौता हो रहा है, तो यह चिंताजनक है।

सचिन पायलट ने सैनिकों को किया सलाम, उठाए कई सवाल

सचिन पायलट ने सभा में कहा कि जब-जब देश को चुनौती दी गई, सेना ने जवाब दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर की बात की, तो केंद्र सरकार ने देश को कुछ क्यों नहीं बताया? साथ ही मध्य प्रदेश के एक मंत्री की टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी सोच वाले नेताओं को बीजेपी बाहर निकाले और माफी मांगे।

वीरांगनाओं पर टिप्पणी पर भी कांग्रेस का हमला

सचिन पायलट ने एक महिला फौजी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी तीसरी पीढ़ी सेना में है, फिर भी उन पर निशाना साधा गया। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि ऐसे लोगों को पार्टी में जगह क्यों मिलती है, और उनका इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. अशोक गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर तिरंगे को लेकर बड़ा आरोप लगाया, कहा- संघ को मौका मिले तो अपना झंडा थमा दे।
  2. गहलोत ने जयपुर में बीजेपी नेताओं द्वारा तिरंगे के अपमान का उदाहरण देते हुए निशाना साधा।
  3. सुरजेवाला ने कहा- अमेरिका को भारत-पाक मसले में बोलने का अधिकार नहीं, सरकार की चुप्पी से शक पैदा होता है।
  4. सचिन पायलट बोले- सेना ने हमेशा दुश्मनों को जवाब दिया, अमेरिका के बयान के बाद सीजफायर पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
  5. मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान को लेकर पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधा, कहा- ऐसे नेताओं को निकालो और वीरांगनाओं से माफी मांगो।
अन्य खबरें