Tuesday, October 27, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर की दो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर...

जयपुर की दो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और स्क्वॉड, सुबह भेजा गया ईमेल

जयपुर की मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दोपहर 2 बजे तक ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। जैसे ही यह ई-मेल सामने आया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।

बम स्क्वॉड और डॉग टीम की जांच

धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। जयपुर मेट्रो कोर्ट परिसर की करीब एक घंटे की जांच के बाद उसे सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। वहीं, फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर में तलाशी अब भी जारी है।

जज ने दी धमकी की सूचना

जयपुर मेट्रो कोर्ट (प्रथम) के जज पवन कुमार ने बताया कि उन्हें यह ईमेल 29 मई को सुबह 4:49 बजे मिला था, लेकिन कोर्ट बंद होने के कारण इसे 30 मई की सुबह करीब 8:15 बजे देखा गया। मेल में स्पष्ट रूप से दोनों कोर्ट में धमाके की बात कही गई थी।

ज्योति नगर कोर्ट में जारी है तलाशी

जैसे ही मेल की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, पुलिस ने पूरी कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी। ज्योति नगर स्थित फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग को भी खाली कराया गया और तलाशी अभियान अब भी जारी है। इस घटना के बाद राजधानी जयपुर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है, और मेल की सत्यता को लेकर जांच की जा रही है।

अन्य खबरें