राजस्थान में बीते 24 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और बाढ़ जैसे खतरे भी बढ़ा दिए हैं। सबसे अधिक बारिश अजमेर जिले के नसीराबाद में दर्ज की गई,
राजस्थान की चर्चित देवली-उनियारा हिंसा और आगजनी प्रकरण में बंद नरेश मीणा को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। जयपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दे दी है। मीणा करीब आठ महीने से न्यायिक हिरासत में थे और अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आवासीय अपार्टमेंट में संचालित हो रही एमडी ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया। फ्लैट से मेफेड्रोन (जिसे आमतौर पर एमडी कहा जाता है) की करीब 780 ग्राम मात्रा जब्त की गई,
अजमेर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे के जॉन्सगंज स्थित कैरिज कारखाने में एक एसी कोच में अचानक आग लग गई। रात करीब 9 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग के वक्त चिंगारी एसी कोच के अंदर पहुंची और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया।
राजस्थान में इस मानसून सीजन ने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। राज्य में अब तक सामान्य से 126% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है,
जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी कारोबारी मुकेश मनवीर के घर से ईडी ने 78 लाख रुपये नकद, चार हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्तियां जब्त कीं। यह कार्रवाई वैशाली नगर की पॉश लोहिया कॉलोनी स्थित मुकेश मनवीर के घर और दफ्तर पर की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को अजमेर जिले के अरांई के सिरोंज गांव पहुंचीं, जहां दिवंगत पूर्व मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए वे भावुक हो गईं।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। खासकर पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का असर लगातार दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में अगले चार से पांच दिनों तक तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है। जून महीने के दानपात्र खोले जाने पर मंदिर में कुल ₹29.22 करोड़ की नकद राशि, लगभग 994 ग्राम सोना और 142 किलो से अधिक चांदी का चढ़ावा सामने आया है।
राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव भी साइबर अपराध की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एक सुनवाई के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भी एक बार डिजिटल अरेस्ट जैसे संदिग्ध कॉल का सामना करना पड़ा था। उन्होंने सतर्कता बरती और कॉल की सूचना तुरंत हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को देकर संभावित ठगी से खुद को सुरक्षित किया।
राजस्थान में 1 जुलाई को 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बना नया लो-प्रेशर सिस्टम राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज करेगा। जून के अंत तक औसतन 50.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक 119.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है—जो सामान्य से 136% अधिक है।
राजस्थान में पुलिस प्रशासन को नया प्रमुख मिल गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी कुछ समय के लिए रवि प्रकाश मेहरड़ा को सौंपी गई थी, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून अब पूर्वी राजस्थान में पूरी तरह से असर दिखा रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जनजीवन भी कुछ जिलों में प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 29 जून से 2 जुलाई तक राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है
भरतपुर में रविवार को आयोजित जाट समाज की हुंकार सभा में RLP नेता और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए सियासी हलकों में हलचल मचा दी।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। 28 मार्च 2024 को नियुक्त की गई इस कार्यकारिणी की वैधता 27 जून तक ही थी, लेकिन नियत समय में चुनाव न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए नई तदर्थ समिति का गठन किया है।
राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर कस्बे में गुरुवार को सड़क पर ऐसा तमाशा हुआ, जिसने आम लोगों के साथ पुलिस को भी हिला कर रख दिया। सदर थाना क्षेत्र के रानीवाड़ा चौराहे पर सुबह 11:44 बजे ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने नियमों के अनुसार एक काली फिल्म लगी हुई SUV को रुकने का इशारा किया था।
राजस्थान के नागौर जिले बीएसएफ से रिटायर्ड जवान ने गुरुवार सवेरे पहले अपने साले की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मामला नागौर के गोटन थाना क्षेत्र के नोखा चांदावता गांव का है।
राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट ने दिल्ली स्थित नौसेना भवन में तैनात कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका गांव का रहने वाला है। वह डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में यूडीसी (Upper Division Clerk) पद पर कार्यरत था।
राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। जून का कोटा पहले ही पार हो चुका है, मगर बादल अब भी जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर-अजमेर हाईवे (NH-48) पर मौखमपुरा के पास बुधवार सुबह एक मेथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा होते ही टैंकर में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर के पलटते ही एक तेज धमाका हुआ और चंद मिनटों में ही पूरा टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले में मौजूद प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मंगलवार को खोले गए मासिक दानपात्र में पहले दिन की गिनती में ही 10 करोड़ 25 लाख रुपये का दान सामने आया।
देशभर में फैली 240 फर्जी कंपनियों के जरिए 524 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इस पूरी साज़िश का केंद्र बना जोधपुर, जहां से एक संगठित गैंग ने नकली दस्तावेजों के दम पर दर्जनों राज्यों में फर्जी फर्मों का रजिस्ट्रेशन करवाया। देवनगर थाना पुलिस ने इस सिलसिले में ई-मित्र संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के हालिया छापेमारी अभियान पर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने साफ कहा कि मंत्री खुद जाकर फैक्ट्रियों पर छापा मारें, यह परंपरा ठीक नहीं है।
राजस्थान में मानसून अब पूरी रफ्तार में है। मंगलवार को मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मतलब ये कि वहां भारी बारिश की संभावना है और लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इसके अलावा 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।