शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमराजस्थानईडी ने जयपुर में 78 लाख कैश, Rolls Royce समेत चार लग्जरी...

ईडी ने जयपुर में 78 लाख कैश, Rolls Royce समेत चार लग्जरी कारें ज़ब्त कीं, फर्जी कंपनियों के जरिए कमाई की जांच

जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी  कारोबारी मुकेश मनवीर के घर से ईडी ने 78 लाख रुपये नकद, चार हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्तियां जब्त कीं। यह कार्रवाई वैशाली नगर की पॉश लोहिया कॉलोनी स्थित मुकेश मनवीर के घर और दफ्तर पर की गई।

चार लग्जरी कारें भी सीज़

जब्त की गई गाड़ियों की लिस्ट किसी फिल्मी सेट जैसी दिखती है — Rolls Royce, Bentley, Mercedes G-Wagon Brabus और Toyota Land Cruiser। ईडी अधिकारियों का कहना है कि कुल मिलाकर 100 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जिसे सीज़ किया गया है।

फर्जी कंपनियों से शेयर घोटाला

ईडी की जांच में सामने आया कि मुकेश की कंपनियों डिबॉक इंडस्ट्री और नेचुरो इंडिया बुल ने फर्जी डायरेक्टर और फर्म के ज़रिए शेयर मार्केट में एंट्री की। डिबॉक कंपनी के शेयर कुछ महीनों में 8 रुपये से सीधे 153 रुपये तक पहुंचा दिए गए। इसके बाद हुई ताबड़तोड़ खरीद-बिक्री ने करोड़ों का काला धन पैदा किया। इस अवैध कमाई को आरोपी ने होटल, रिसॉर्ट, बैंक्वेट हॉल, और हाउसिंग स्कीमों में लगाया। टोंक रोड और चाकसू में एक बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट भी इसी पैसे से खड़ा किया जा रहा था।

सियासी कनेक्शन भी आया सामने

मुकेश महावर का सियासी चेहरा भी सामने आया है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर से शिवसेना के टिकट पर मैदान में उतरा था। प्रचार में राखी सावंत जैसी हस्तियां शामिल थीं, मगर वोट सिर्फ 4,900 आए और जमानत जब्त हो गई।

ऑफिस पर लगा था सरकारी ठप्पा

ईडी को मुकेश के ऑफिस पर एक पोस्टर भी मिला, जिसमें वह खुद को केंद्र सरकार की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बताता है। जांच में यह दावा भी संदिग्ध पाया गया है।

अन्य खबरें