गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थानचित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में पहले ही दिन दान में निकले...

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में पहले ही दिन दान में निकले 10 करोड़ 25 लाख रुपये

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले में मौजूद प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मंगलवार को खोले गए मासिक दानपात्र में पहले दिन की गिनती में ही 10 करोड़ 25 लाख रुपये का दान सामने आया।

मंदिर मंडल ने गिनती के लिए 80 से ज्यादा कार्मिक लगाए। जिन्होंने देर शाम तक गिनती की। मंदिर में अभी पहले चरण की गिनती हुई है। बुधवार को अमावस्या और मासिक मेले की वजह से गिनती रोक दी जाएगी, फिर गुरुवार 26 जून से फ‍िर से दूसरे चरण की गणना शुरू होगी।

गिनती के बीच सख्त निगरानी

गिनती स्थल पर न सिर्फ CCTV कैमरे बल्कि मैनुअल कैमरे भी लगातार रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। पांच-पांच सौ के नोटों को अलग करके बंडलों में बांधा जा रहा है। हर बंडल की जांच और पुष्टि के बाद ही अंतिम आंकड़ों में जोड़ा जा रहा है।

सांवलिया सेठ, बिजनेस के ‘साझेदार’

सांवलिया सेठ के श्रद्धालु अपनी मन्नतों के साथ आते हैं। खासतौर पर व्यापारी वर्ग. बहुत से लोग सांवलिया सेठ को अपने कारोबार का ‘पार्टनर’ मानते हैं। जब व्यापार में मुनाफा होता है, तो लोग आकर उस हिस्से को दान स्वरूप अर्पित करते हैं। शायद यही कारण है कि मंदिर के दानपात्र में हमेशा कुछ न कुछ चौंकाने वाला निकल ही आता है.

पिछली बार निकले थे 26 करोड़

मई महीने में जब मासिक दानपात्र खुला था, तब करीब 26 करोड़ रुपये की राशि निकली थी। इस बार अभी तो पहले ही दिन में 10 करोड़ 25 लाख की गिनती हुई है, बाकी की गणना गुरुवार को होगी। हर दिन यहां हज़ारों लोग दर्शन के लिए आते हैं. मंगलवार को मासिक मेले का दिन था, तो भीड़ और भी ज्यादा थी। मंदिर प्रशासन अब गुरुवार को होने वाली गिनती की तैयारी में है।

अन्य खबरें