गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराज्यअमेरिका के कैलिफोर्निया में जगुआर कार ट्रक से टकराई, आग लगने से...

अमेरिका के कैलिफोर्निया में जगुआर कार ट्रक से टकराई, आग लगने से हरियाणा के दो दोस्त जिंदा जले

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार की रात एक सड़क हादसे में कार में सवार हरियाणा के दो दोस्त जिंदा जल गए। दोनों अपनी जगुआर कार से घूमने निकले थे। कुछ देर बाद ही उनकी कार एक ट़्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार पहले सड़क पर पलटी, फिर लहराती हुई सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। दोनों युवक अंदर ही फंस गए और देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी। दोनों युवक आग में जिंदा जल गए।

मारे गए युवकों में एक कैथल जिले के पुंडरी इलाके के गांव सिरसल का अरुण जांगड़ा (24) था। अरुण करीब दो साल पहले टूरिस्ट वीजा पर कनाडा गया था। वहीं से अमेरिका पहुंचा और ट्रक चलाने लगा। वहीं उसकी मुलाकात करनाल के कोयर गांव के 22 वर्षीय विशाल से हुई। दोनों में दोस्ती हुई। सोमवार की रात दोनों जगुआर कार से घूमने निकले थे।

हादसे के बाद आसपास से गुजरने वालों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। टीमें मौके पर पहुंचीं, आग बुझाई गई। दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। उसमें जलती हुई कार साफ नजर आती है, 

परिवारों को मिली सूचना, मातम पसरा

हादसे के बाद जब शवों की शिनाख्त हुई तो अमेरिकी पुलिस ने दोनों परिवारों को सूचित किया। अरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। विशाल के परिजन भी सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने विदेश जाने के लिए अपने परिवारों की जमीन तक बेच दी थी। 

अन्य खबरें