गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थानसांवलिया सेठ मंदिर में जून महीने में ₹29.22 करोड़ का चढ़ावा, श्रद्धालुओं...

सांवलिया सेठ मंदिर में जून महीने में ₹29.22 करोड़ का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने सोने चांदी का भी दान किया

चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है। जून महीने के दानपात्र खोले जाने पर मंदिर में कुल ₹29.22 करोड़ की नकद राशि, लगभग 994 ग्राम सोना और 142 किलो से अधिक चांदी का चढ़ावा सामने आया है। मंदिर में हर माह चतुर्दशी तिथि पर दानपात्र खोले जाते हैं, और इस बार ये प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी।

6 दिन तक चली गिनती प्रक्रिया

दान की गिनती इस बार कुल छह राउंड में पूरी हुई। पहले राउंड में ₹10.25 करोड़, दूसरे में ₹1.80 करोड़, तीसरे में ₹4.55 करोड़, चौथे में ₹5.16 करोड़, पांचवें में ₹1.71 लाख और छठे दिन ₹16.90 लाख की नकद गिनती की गई। इसके अलावा मंदिर को ₹6.28 करोड़ का ऑनलाइन दान भी प्राप्त हुआ है, जो डिजिटल माध्यम से श्रद्धालुओं ने भेजा।

भक्तों ने चढ़ाया सोना और चांदी

दान केवल नकद तक सीमित नहीं रहा। श्रद्धालुओं ने सोने-चांदी की भेंट में भी दिल खोलकर योगदान दिया। मंदिर भंडार से 851 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना और 73 किलो 500 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। वहीं मंदिर के भेंट कक्ष से 142 ग्राम 280 मिलीग्राम सोना और 68 किलो 695 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी की गणना की गई। कुल मिलाकर, इस बार 994 ग्राम 180 मिलीग्राम सोना और 142 किलो 195 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी का दान मंदिर को प्राप्त हुआ।

हर महीने टूट रहे रिकॉर्ड

सांवलिया सेठ मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। हर महीने दान में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह चढ़ावा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

अन्य खबरें