Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeराजस्थानराजस्थान के नए DGP बने राजीव कुमार शर्मा, ACB के डीजी रहे,...

राजस्थान के नए DGP बने राजीव कुमार शर्मा, ACB के डीजी रहे, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

राजस्थान में पुलिस प्रशासन को नया प्रमुख मिल गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी कुछ समय के लिए रवि प्रकाश मेहरड़ा को सौंपी गई थी, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पिछले महीने उत्कल रंजन साहू की सेवानिवृत्ति के बाद DG एसीबी रवि प्रकाश मेहरड़ा को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। उन्होंने यह जिम्मेदारी केवल 20 दिनों तक निभाई। सोमवार, 30 जून को उनके रिटायर होते ही सरकार ने स्थायी डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करते हुए राजीव कुमार शर्मा को चुना।

UPSC पैनल से हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में राज्य सरकार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। इसमें राजीव शर्मा के साथ राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल का नाम भी शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, शर्मा का नाम सूची में शीर्ष पर था, जिसे सरकार ने प्राथमिकता दी।

ACB और CBI में दे चुके हैं सेवाएं

राजीव कुमार शर्मा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D), नई दिल्ली में डीजी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे राजस्थान में ACB के डीजी, पुलिस अकादमी के निदेशक और कानून-व्यवस्था संभालने वाले डीजी पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित सीबीआई में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। साल 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा मूलतः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैं। भरतपुर और जयपुर (नॉर्थ) में एसपी, बीकानेर और भरतपुर में आईजी जैसे पदों पर काम कर चुके शर्मा को 2014 में उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

अन्य खबरें