Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeराजस्थानराजस्थान में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती, RPSC और RSMSSB के ज़रिए...

राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती, RPSC और RSMSSB के ज़रिए 16 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 5 प्रमुख विभागों में कुल 12,121 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी, गृह विभाग में उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर, स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक व कोच, और माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पद शामिल हैं।

RSMSSB से भी 2150 पदों की वैकेंसी

इसी के साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने भी 2150 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें कृषि पर्यवेक्षक के 1100, सपोर्ट इंजीनियर के 995, और सपोर्ट केमिस्ट के 55 पद हैं। इन भर्तियों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।

बिजली विभाग में बढ़ी टेक्नीशियन पद संख्या

राज्य के बिजली विभाग में पहले 216 टेक्नीशियन-III (ITI) पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब 2163 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इससे तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अवसर और भी अधिक बढ़ गए हैं।

भर्ती शेड्यूल और आवेदन तिथियां घोषित

RPSC सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए 28 जुलाई से 17 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सभी पदों के लिए योग्यता और अनुभव की अनिवार्यता है, और इन मानकों को न पूरा करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से डिबार हो सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को RPSC की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि, सेकेंडरी प्रमाणपत्र और एक वैध ID (जैसे आधार, पैन, वोटर कार्ड आदि) शामिल होंगे।

एक बार प्रोफाइल बन जाने के बाद OTR में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता, इसलिए जानकारी सावधानी से भरें। इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल से संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

अन्य खबरें