Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeराजस्थानEO-RO परीक्षा 2025: मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम...

EO-RO परीक्षा 2025: मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका, जानें प्रक्रिया और जरूरी डिटेल्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। कैंडिडेट्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी और इसके लिए प्रमाणिक दस्तावेजों की अनिवार्यता होगी।

कैसे दर्ज करें आपत्ति? यहां जानें पूरा प्रोसेस

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि आपत्तियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। कैंडिडेट्स को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर, रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करनी होगी।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क: ₹100 (अतिरिक्त सेवा शुल्क लागू)
शुल्क भुगतान का तरीका: ई-मित्र कियोस्क या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे
लिंक की उपलब्धता: 24 मार्च से 26 मार्च 2025, रात 12 बजे तक

आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा करने के बाद ही आपत्तियां स्थायी रूप से स्वीकार की जाएंगी। शुल्क के बिना कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी और इसे वापस नहीं किया जाएगा।

तकनीकी समस्या? यहां करें संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी समस्या आती है, तो वे आयोग की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

📧 ईमेल: [email protected]
📞 फोन: 9352323625, 7340557555

कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा? पिछली बार से कम हुआ था टर्नआउट

इस परीक्षा के तहत 111 पदों (EO के 90, RO के 21) पर भर्ती होनी है। 4,37,870 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 1,20,574 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 मई 2023 को यह परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें 1,96,483 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। लेकिन पेपर लीक और नकल के कारण आयोग ने 25 अक्टूबर 2024 को परीक्षा निरस्त कर, इसे दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया था।

अन्य खबरें