Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजकल मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव, पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर...

कल मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव, पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर में, घर में करें सुंदरकांड का पाठ

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को त्रेता युग में प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। यह दिन हिंदू संस्कृति में न केवल एक त्योहार है, बल्कि जीवन मूल्यों, मर्यादा और आदर्शों की शिक्षा का अवसर भी है। श्रीराम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है और उनका जन्मोत्सव “राम नवमी” के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को देशभर में रामनवमी पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। विशेष तौर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान को सूर्य तिलक किया जाएगा। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। राम नवमी पर घर में भी भगवान की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

राम नवमी 2025 के तिथि और शुभ मुहूर्त

इस वर्ष राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को रात 1:23 बजे हो जाएगी और यह तिथि 6 अप्रैल की रात 3:15 बजे तक रहेगी।

  • मध्याह्न पूजन का सर्वोत्तम समय:
    सुबह 11:08 से दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा।
    दोपहर 12:24 बजे का समय विशेष फलदायक माना गया है।

घर पर राम नवमी पूजन विधि

  • सबसे पहले घर को स्वच्छ कर श्रीराम या रामदरबार का चित्र स्थापित करें।
  • पूजा में चंदन, रोली, पुष्प, तुलसीदल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें और भोग में फल, खीर, पंचामृत और मिठाई रखें।
  • इसके बाद श्रीरामचरितमानस, राम रक्षा स्तोत्र, सुंदरकांड या विष्णु सहस्रना का पाठ करें।
  • अंत में मंगल आरती “श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन…” के साथ पूजन पूर्ण करें।

धार्मिक और सामाजिक प्रभाव

राम नवमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह दिन परिवार, समाज और आस्था को एक सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर लोग सामूहिक पाठ, सत्संग और भजन कीर्तन का आयोजन करते हैं। विशेषकर बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का यह एक अनूठा माध्यम बनता है।

अन्य खबरें