Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजदेश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट, दिल्ली में 41 डिग्री...

देश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट, दिल्ली में 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से शनिवार तक लू चलने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुधवार तक गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से गर्मी लगातार बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को भोपाल का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में जून तक हीटवेव की आशंका

उत्तर प्रदेश में जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। पूरे प्रदेश में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी का खासा सामना करना पड़ेगा।

देश के कई हिस्सों में 11 दिन तक जारी रहेगा लू का असर

आईएमडी के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में 11 दिन तक लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ पश्चिमी और मध्य भारत में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर हिस्सों में ओले गिर सकते हैं

जहां उत्तर भारत लू से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है
  • दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और लू का असर 7 अप्रैल से शनिवार तक जारी रहेगा।
  • राजस्थान और मध्यप्रदेश में तापमान 42°C तक पहुंच चुका है, भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
  • उत्तर प्रदेश में जून तक लू का असर रहने का अनुमान है, दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
  • इसके विपरीत, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे क्षेत्रीय मौसम में भिन्नता देखने को मिल रही है।

अन्य खबरें