Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृतिअमरनाथ यात्रा 2025: शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, मेडिकल से लेकर परमिट तक...

अमरनाथ यात्रा 2025: शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, मेडिकल से लेकर परमिट तक जानिए हर जरूरी जानकारी

हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर स्थित बर्फ से ढकी पवित्र गुफा, जहां भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी, इस यात्रा का आध्यात्मिक केंद्र है। साल 2025 की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि यात्रा 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • जो श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, वे http://www.jksasb.nic.in/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र (जैसे आधार, पासपोर्ट या वोटर आईडी) की आवश्यकता होगी।
  • श्राइन बोर्ड से अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट जरुरी होगा।
  • ₹150 की रजिस्ट्रेशन फीस (परिवर्तन संभावित)
  • रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालु को यात्रा परमिट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा, जिसे यात्रा के दौरान अपने साथ रखना अनिवार्य है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध: बैंक शाखाओं से लें फॉर्म

  • डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं करने वाले श्रद्धालु पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और यस बैंक की अधिकृत शाखाओं से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट अटैच कर संबंधित बैंक में जमा कराना होगा, जिसके बाद यात्रा परमिट प्राप्त होगा।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट सिर्फ अधिकृत डॉक्टरों से बनवाना होगा।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है और इसे SASB की वेबसाइट पर उपलब्ध डॉक्टरों की अधिकृत सूची से ही बनवाना होगा।

इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

  • कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) केवल संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के अधिकृत डॉक्टर/अस्पताल से ही मान्य होगा।
  • फोटो और सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए फॉर्मेट व साइज का विशेष ध्यान रखें। फोटो: JPEG या JPG फॉर्मेट, अधिकतम 1MB का होना चाहिए।
  • हेल्थ सर्टिफिकेट: स्कैन की गई PDF फॉर्मेट, अधिकतम 1MB की हो।
  • 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है।
  • 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकतीं।

यात्रा के दौरान मूल फोटो आईडी और हेल्थ सर्टिफिकेट अपने पास रखना अनिवार्य है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं।
  • यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त 2025 तक चलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए SASB की आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
  • आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, वैध ID प्रूफ, और अधिकृत डॉक्टर से जारी किया गया कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) शामिल है।
  • 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु के लोगों तथा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अन्य खबरें