मैच की शुरुआत हुई दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन बीच के ओवरों में रफ्तार पकड़ी। अभिषेक पोरेल ने शानदार 49 रन बनाए, जिससे टीम ने 5 विकेट पर 188 रन का मज़बूत स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने दो विकेट लिए।
राजस्थान की पारी में राणा और जायसवाल चमके
राजस्थान ने जवाबी पारी में अच्छी शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा दोनों ने अर्धशतक लगाए। कप्तान संजू सैमसन 31 रन बनाकर चोटिल होकर मैदान से बाहर गए, जिससे टीम को झटका लगा। आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे और मिचेल स्टार्क ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए हेटमायर और ध्रुव जुरेल को रोककर मैच टाई करा दिया।
सुपर ओवर में दिल्ली ने दिखाई दमदारी
मैच सुपर ओवर में गया तो राजस्थान ने पहले बैटिंग की और कुल 11 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से गेंद फेंकी स्टार्क ने और उन्होंने दबाव बनाए रखा। इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए आए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने सिर्फ 4 गेंदों में ही 12 रन बनाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी।
राजस्थान की रणनीति पर उठे सवाल
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की सुपर ओवर में जोफरा ऑर्चर की जगह संदीप शर्मा को गेंद देने की रणनीति पर सवाल उठे। संदीप को अंतिम ओवरों में अक्सर रन पड़ते हैं और ऐसे अहम मौके पर उनके चयन ने फैंस और विशेषज्ञों को चौंकाया। वहीं दिल्ली ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाकर मैच अपने नाम किया।
IPL 2025 में पहली बार सुपर ओवर का रोमांच
इस मैच के साथ IPL 2025 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। दर्शकों ने रोमांच और उत्साह का भरपूर मजा लिया। दिल्ली ने जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में खुद को मज़बूती दी है। वहीं राजस्थान को अपनी रणनीति पर फिर से सोचने की ज़रूरत है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
![]() |
GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
![]() |
MI | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
![]() |
DC | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
![]() |
PBKS | 9 | 5 | 3 | 0 | 11 | +0.177 |
![]() |
LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
![]() |
KKR | 9 | 3 | 5 | 0 | 7 | +0.212 |
![]() |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
![]() |
RR | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
![]() |
CSK | 8 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |