Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeराज्यहरियाणा में 175 डॉक्टरों की नई भर्ती, 56 विभागों में रिक्तियां, 25...

हरियाणा में 175 डॉक्टरों की नई भर्ती, 56 विभागों में रिक्तियां, 25 अप्रैल तक करें आवेदन

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) ने पीजीआईएमएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (PGIDS) में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 175 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह नियुक्तियां कुल 56 विभिन्न विभागों में की जाएंगी, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

एनेस्थिसियोलॉजी में सबसे अधिक 21 पद

घोषित रिक्तियों में सबसे अधिक एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में 21 पद हैं। इसके अलावा जनरल सर्जरी में 17, कार्डियोलॉजी में 7, और इमरजेंसी मेडिसिन, पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी, तथा क्रिटिकल केयर में छह-छह पद शामिल हैं। कार्डियक सर्जरी, नियोनेटोलॉजी और ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी में भी पांच-पांच रिक्तियां घोषित की गई हैं।

पहले चरण में 103 डॉक्टरों की हुई थी नियुक्ति

यूएचएसआर द्वारा इससे पहले 103 वरिष्ठ रेजिडेंट्स की नियुक्ति की जा चुकी है। हालांकि, कुछ विभागों में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से कई पद खाली रह गए। अब इन रिक्त पदों को भरने के लिए फिर से भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

सामान्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, रेडियोडायग्नोसिस, फोरेंसिक मेडिसिन, फार्माकोलॉजी, और इम्यूनोहेमेटोलॉजी जैसे विभागों में भी चार-चार पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि “हमारा उद्देश्य पीजीआईएमएस और पीजीआईडीएस में रोगियों को शीघ्र और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस भर्ती अभियान से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ किया जाएगा।”

अन्य खबरें