Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजयमुना सफाई पर एक्शन मोड में मोदी सरकार: अब तीन फेज़ में...

यमुना सफाई पर एक्शन मोड में मोदी सरकार: अब तीन फेज़ में बदलेगी नदी की सूरत, जनता भी बनेगी भागीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यमुना सफाई को लेकर एक अहम बैठक की जिसमें देश की राजधानी में प्रदूषण से जूझती इस ऐतिहासिक नदी के कायाकल्प की बात हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

हर फेज़ के लिए तय हुआ टाइमलाइन

इस हाई लेवल मीटिंग में यमुना सफाई के लिए तीन फेज़ में काम करने का फैसला लिया गया। पहले फेज़ में तीन महीने के भीतर छोटे-छोटे ड्रेनों की सफाई, कचरा हटाने और तात्कालिक उपायों पर काम होगा। दूसरा फेज़ तीन महीने से डेढ़ साल तक चलेगा, जिसमें मिडियम लेवल की सफाई और सिस्टम सुधार किए जाएंगे। तीसरे और सबसे अहम फेज़ की मियाद डेढ़ साल से तीन साल तक होगी, जिसमें स्थायी और बड़े बदलाव किए जाएंगे।

नदी से जोड़ने की कोशिश: जन भागीदारी आंदोलन

मोदी ने सिर्फ सरकारी तंत्र पर निर्भर न रहने की बात कहते हुए ‘जन भागीदारी आंदोलन’ शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब तक लोग खुद इस मुहिम का हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक यमुना की सूरत बदलना मुश्किल है। इसमें स्कूल, कॉलेज, RWA, धार्मिक संस्थाएं और स्थानीय समुदायों को जोड़ा जाएगा।

छठ पूजा और संस्कृति पर भी फोकस

बैठक में प्रधानमंत्री ने खासतौर पर छठ पूजा का ज़िक्र किया और कहा कि यमुना किनारे पूजा करने वालों को साफ और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र जैसे सांस्कृतिक महत्व के इलाकों को भी नदी पुनर्जीवन अभियान से जोड़ा जाएगा।

नई टेक्नोलॉजी से होगा निगरानी और प्रबंधन

सरकार अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। सीवेज और डेयरी वेस्ट के बहाव पर नज़र रखने के लिए रीयल टाइम डेटा और स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली के लिए एक अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान भी बनेगा, जो मास्टर प्लान से जुड़ा रहेगा।

अब दिल्ली, हरियाणा और प्रयागराज तक होगी मॉनिटरिंग

बैठक में यमुना के दिल्ली से लेकर संगम प्रयागराज तक के हिस्सों की समीक्षा की गई। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सहयोग से पूरे यमुना क्षेत्र में सफाई और संरक्षण का काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना सफाई पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई जिसमें तीन चरणों का रोडमैप तय हुआ।
  2. सफाई योजना में ड्रेन, सीवेज, डेयरी और इंडस्ट्रियल वेस्ट को प्राथमिकता दी गई।
  3. आम जनता को जोड़ने के लिए ‘जन भागीदारी आंदोलन’ शुरू करने की बात कही गई।
  4. छठ पूजा जैसे पर्वों पर साफ-सुथरे घाट और बेहतर सुविधाएं देने पर ज़ोर।
  5. सफाई के लिए रीयल टाइम डेटा और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा।
अन्य खबरें