जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। बैसारन घाटी इलाके में हुई इस घटना के बाद पूरा देश स्तब्ध है। हमले में मरने वालों में अब तक 22 लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें यूपी के कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं, जिनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वे घूमने के लिए पहलगाम पहुंचे थे।
इनके अलावा महाराष्ट्र के दिलीप, संजय लेले, अतुल मोने, कनार्टक के मंजूनाथ, इंदौर के सुशील कुमार, नेपाल के सुंदीप नेवपाणे, यूएई के यूआर कुमार, गुजरात के हिम्मत भाई कलाथिया, बिहार के मनीष रंजन और हरियाणा के विनय नरवाल शामिल हैं।
केवल पुरुषाें को निशाना बनाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकी अचानक घास के मैदान में पहुंचे। हमलावरों ने पहले नाम पूछे और फिर गाेलियों बरसाना शुरू कर दिया। वे केवल पुरुषों को निशाना बना रहे थे। कर्नाटक के मंजूनाथ को उनकी पत्नी के सामने गोली मार दी गई। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी (31 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुभम की दो महीने पहले शादी हुई थी। वह पत्नी और परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। पत्नी ने परिवार को फोन पर बताया कि आतंकियों ने पहले नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी। आतंकियों ने शुभम की पत्नी से कहा कि तुम्हें नहीं मारेंगे, तुम जाकर सरकार को बताओ।
इंदौर के सुशील ने दम तोड़ा, बेटी घायल
इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल भी इस हमले में मारे गए हैं। उनकी बेटी आकांक्षा गोली लगने से घायल हुई हैं। सुशील आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे 4 दिन पहले ही 21 वर्षीय बेटे आस्टन, 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ कश्मीर गए थे।
बिहार के मनीष रंजन की मौत
हमले में बिहार के रहने वाले मनीष रंजन की मौत हो गई है। रंजन पिछले दो सालों से IB के हैदराबाद ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पोस्टेड थे। मनीष रंजन को उनकी पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मार दी गई। रंजन की पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं। वो अपने पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टी पर कश्मीर घूमने गए थे। मनीष बिहार के रोहतास के अकोढ़ी गोला प्रखंड के रहने वाले थे।
रायपुर के कारोबारी को मारी गोली
रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी, पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला
हमले के कुछ ही घंटे बाद आतंकवादी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इसकी जिम्मेदारी ली। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है। हमले का उद्देश्य केंद्र सरकार की सुरक्षा नीति को चुनौती देना और पर्यटक सीजन में डर का माहौल बनाना है। हमले के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सेना और पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के नाम
- सुशील नाथ्याल (मध्य प्रदेश)
- सैयद आमिद हुसैन शाह (जम्मू कश्मीर)
- हेमंत सुहास जोशी (महाराष्ट्र)
- विनय नय्याल (हरियाणा)
- अतुल श्रीकांत मोनी (महाराष्ट्र)
- नीरज उधवानी (उत्तराखंड)
- सुभम द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
- प्रशांत कुमार सतपथी (उड़ीसा)
- मनीष रंजन (बिहार)
- एन रामचंद (केरल)
- संजय लक्ष्मण लाली (महाराष्ट्र)
- दिनेश अग्रवाल (चंडीगढ़)
- समीर गुहार (पश्चिम कांगर)
- दिलीपि दसाली (महाराष्ट्र)
- जे. संदान मोलि (आंध्र प्रदेश)
- मधुसूदन सोमीसैदु (कर्नाटक)
- संतोष जागथा (महाराष्ट्र)
- मंथु नाथ राव (कर्नाटक)
- कस्तूरबा गवंतोय (महाराष्ट्र)
- भरत भूषण (कर्नाटक)
- सुमित परमार (गुजरात)
- टेडेथगिन (अरुणाचल प्रदेश)
- शैलेषभाई कलाठिया (गुजरात)
- यथोले परमार (गुजरात)
विदेशी नागरिक
- सुदीप नेवपाने (नेपाल)
घायल लोगों के नाम
- डोगी विनोद बह (गुजरात)
- डॉ. ए. परमेश्वर (तमिलनाडु)
- राशि कुमारी नाइक (कर्नाटक)
- सन्तानो (तमिलनाडु)
- सोबेदे पॉल्टिन (मुंबई)
- विनय भाई (गुजरात)
- मनीक पाटेल पनवले (महाराष्ट्र)
- रीतु पंडे (नेपाल)
- बालचंदु (महाराष्ट्र)
- अजय्या एम. राव (कर्नाटक)
- आकाश (मध्य प्रदेश)
- ललिता दास (छत्तीसगढ़)
- जॉनिफर (मध्य प्रदेश)
- जय मिश्रा (हैदराबाद)
- शशाराजु (कोलकाता)
- विवेक जैन (महाराष्ट्र)
- निकिता जैन (महाराष्ट्र)

- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
- हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) ने ली है।
- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, हरियाणा, अमेरिका, नेपाल और यूएई के नागरिक हमले में मारे गए हैं।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने नाम पूछकर पुरुषों को टारगेट किया, और महिलाओं को जानबूझकर छोड़ दिया।
- हमले के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा समीक्षा के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं।