IPL 2025 RCB vs RR: विराट के बल्ले से बरसेगा तूफान या जयसवाल दिखाएंगे जलवा? इन 11 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

RCB vs RR Dream11 Prediction
RCB vs RR Dream11 Prediction

IPL 2025 अपने आधे पड़ाव पर है और अब हर मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज़ से बेहद अहम हो गया है। 24 अप्रैल को होने वाला 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। RCB की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है और 8 में से 5 मुकाबले जीतकर टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम में नई ऊर्जा दिख रही है, लेकिन अब तक अपने घर में जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। ऐसे में RCB अपने फैंस को घर में पहली जीत देना चाहेगी।

राजस्थान के सामने चुनौती बड़ी, कप्तान संजू सैमसन नहीं होंगे मैदान में

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत पाई है और पिछले 4 मैच लगातार हारी है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि कप्तान संजू सैमसन इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में नेतृत्व की जिम्मेदारी रियान पराग के कंधों पर होगी। टीम को यशस्वी जयसवाल और हेटमायर जैसे खिलाड़ियों से उम्मीदें रहेंगी, लेकिन बेंगलुरु के घर में जीत आसान नहीं होगी।

Dream11 टीम चुनते वक्त इन खिलाड़ियों पर करें भरोसा

Dream11 टीम बनाते समय बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और जयसवाल पर दांव लगाना समझदारी होगी। ऑलराउंडर के तौर पर रियान पराग और क्रुणाल पंड्या उपयोगी साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, जोफ्रा आर्चर और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Dream11 में कप्तान और उपकप्तान के लिए ये हैं बेस्ट चॉइस

विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू मैदान पर बड़ी पारी का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्हें Dream11 का कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। यशस्वी जयसवाल को उपकप्तान बनाना समझदारी होगी क्योंकि वो पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं और अगर टिक गए तो बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

RCB vs RR Dream11 प्रिडिक्शन

•       विकेटकीपर: फिल साल्ट

•       बल्लेबाज: विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल

•       ऑलराउंडर: रियान पराग, क्रुणाल पंड्या, वानिंदु हसरंगा

•       गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार

कप्तान- विराट कोहली, उपकप्तान- यशस्वी जयसवाल

संभावित प्लेइंग इलेवन: किस टीम की बेंच स्ट्रॉन्ग?

RCB की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

RR की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

Logo टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स NRR
RCB 10 7 3 0 14 +0.521
GT 8 6 2 0 12 +1.104
MI 10 6 4 0 12 +0.889
DC 9 6 3 0 12 +0.482
PBKS 9 5 3 0 11 +0.177
LSG 10 5 5 0 10 -0.325
KKR 9 3 5 0 7 +0.212
SRH 9 3 6 0 6 -1.103
RR 9 2 7 0 4 -0.625
CSK 8 2 7 0 4 -1.302