भारत का इतिहास अनेक महत्वपूर्ण तिथियों से समृद्ध है, और 24 अप्रैल उनमें से एक है, जो देश की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सैन्य विरासत में विशेष स्थान रखती है। इस दिन ने भारत को ऐसे व्यक्तित्व दिए जिन्होंने न केवल देश को गौरवान्वित किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी।
इतिहास में आज का दिन 1857 के भारतीय विद्रोह की शुरुआत से भी जुड़ा है। 24 अप्रैल 1857 को मेरठ में 3rd बंगाल लाइट कैवेलरी के 85 भारतीय सिपाहियों ने ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा दिए गए कारतूसों को लेने से इनकार कर दिया।
इसी तरह, 24 अप्रैल का दिन भारत और विश्व के इतिहास में अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है, जो हमें हमारे अतीत की याद दिलाता है और भविष्य के लिए प्रेरणा देता है।
प्रमुख घटनाएं
- 2023: संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, चीन को पछाड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया था। 2023 के मध्य तक भारत की जनसंख्या 1.4286 अरब थी, जबकि चीन की जनसंख्या 1.4257 अरब थी।
- 2010: भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था।
- 1993: संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम लागू हुआ, जिससे पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया गया।
- 1815: गोरखा रेजिमेंट की स्थापना, जो भारतीय सेना की सबसे बहादुर बटालियनों में से एक है।
- 2013: बांग्लादेश में बड़ी त्रासदी हुई थी। एक 8 मंजिला इमारत के ढहने से कई 1,134 लोगों की मौत हो गई थी। 2,500 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
आज हमने इन्हें खो दिया
- 1974: प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन।
- 1972: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार जेमिनी रॉय का निधन।
- 2011: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।
जन्मदिन
- 1973: सचिन रमेश तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर।
- 1956: शरद अरविंद बोबडे, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश।
- 1956: तीजन बाई, पंडवानी गायिका।
- 1987: वरुण धवन, बॉलीवुड अभिनेता।
- 1973: प्रमोद सावंत, गोवा के मुख्यमंत्री।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1877: रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1970: चीन ने अपना पहला उपग्रह ‘डांग फांग हांग’ लॉन्च किया।