Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeसिने स्क्रीनएनिमल फिल्म के लिए संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद क्यों बने...

एनिमल फिल्म के लिए संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद क्यों बने रणबीर कपूर?

फिल्म 'एनिमल' के लिए संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर को पहली पसंद क्यों बनाया, जानिए कास्टिंग के पीछे की दिलचस्प वजह। शाहिद कपूर को क्यों नहीं मिला ये रोल? पढ़ें पूरी खबर।

नेशनल ब्रेकिंग: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेबाक बातों और अनोखे निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में दिखाए गए इमोशन्स और एक्शन से हर कोई दंग रह जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘एनिमल’ ने दर्शकों को चौंका दिया, और इसके लिए उन्होंने रणबीर कपूर को पहली पसंद क्यों बनाया, इस पर भी खुलकर बात की।

एनिमलके लिए क्यों चुना रणबीर कपूर को?

एक इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि ‘एनिमल’ के लिए उनकी पहली और आखिरी पसंद रणबीर कपूर ही थे। उन्होंने कहा, ‘जब मैं रणबीर का पुराना काम देखता हूं, तो उनका गुस्सा, अहंकार और उनकी इमोशनल परफॉरमेंस साफ नजर आती है।’ संदीप ने ये भी बताया कि उन्होंने पहले सिर्फ एक आइडिया के तौर पर रणबीर को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी, और रणबीर को वह बेहद पसंद आई। इसके बाद स्क्रीनप्ले लिखने में एक साल लगा, और रणबीर हर सीन में शामिल रहे।

शाहिद कपूर को क्यों नहीं मिली एनिमल‘?

कई लोगों को लगा कि ‘कबीर सिंह’ के बाद शायद संदीप फिर से शाहिद कपूर को कास्ट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर संदीप ने कहा, ‘शाहिद का नाम मेरे दिमाग में कभी आया ही नहीं था। रणबीर इस रोल के लिए सबसे सही फिट थे।’

रणबीर का अब तक का सबसे अलग अवतार

‘एनिमल’ ने रणबीर कपूर को एक ऐसा किरदार निभाते दिखाया, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। रणविजय सिंह के रूप में उनका खतरनाक और इंटेंस लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब संदीप बहुत जल्द ‘एनिमल पार्क’ और ‘एनिमल 3’ लेकर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

अन्य खबरें