Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजअनंत अंबानी की 170 KM पदयात्रा पूरी, जन्मदिन पर द्वारकाधीश मंदिर में...

अनंत अंबानी की 170 KM पदयात्रा पूरी, जन्मदिन पर द्वारकाधीश मंदिर में परिवार संग किया नमन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर लंबी धार्मिक पदयात्रा द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने श्रीद्वारकाधीश जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस खास अवसर पर उनके साथ मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी थी। अनंत अंबानी ने यह यात्रा 29 मार्च को जामनगर से शुरू की थी।

श्रद्धा और भक्ति से भरी रही यात्रा: अनंत अंबानी

अनंत अंबानी ने इस पदयात्रा को अपना व्यक्तिगत और आध्यात्मिक अनुभव बताया। द्वारकाधीश के दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह मेरी खुद की धार्मिक यात्रा थी। भगवान का नाम लेकर यात्रा शुरू की और उन्हीं के नाम पर पूरी की। मुझे उनकी असीम कृपा मिली है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

परिवार से मिला साथ और आशीर्वाद

यात्रा के अंतिम दिन अनंत अंबानी के साथ उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरे पिताजी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। इस यात्रा में भी उन्होंने मुझे शक्ति दी। मैं अपने पूरे परिवार – दादी, नानी, सास-ससुर – सभी का धन्यवाद करता हूं।”

मां नीता अंबानी बोलीं – बेटे पर गर्व है

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने इस मौके को गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा, “एक मां के लिए ये क्षण बेहद भावुक है। अपने बेटे को भगवान द्वारकाधीश की शरण में इस पदयात्रा को पूर्ण करते देखना मेरे लिए गर्व की बात है। अनंत और उनके साथ यात्रा करने वाले सभी युवाओं ने हमारी संस्कृति का सुंदर रूप से प्रतिनिधित्व किया है।”

पत्नी राधिका ने साझा किया भावनात्मक पल

राधिका मर्चेंट ने कहा, “अनंत की यह ख्वाहिश थी कि वे शादी के बाद एक धार्मिक पदयात्रा करें। आज उनका 30वां जन्मदिन है और यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस खास दिन को भगवान के चरणों में समर्पित किया।” उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 170 किलोमीटर लंबी धार्मिक पदयात्रा शनिवार, 6 अप्रैल को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर पूरी की।
  • यह यात्रा 29 मार्च को जामनगर से शुरू हुई थी और अनंत ने इसे अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान को समर्पित किया।
  • समापन के समय अनंत के साथ उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं।
  • अनंत ने इसे अपनी व्यक्तिगत और आध्यात्मिक यात्रा बताया और भगवान द्वारकाधीश का आभार व्यक्त किया।
  • नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा से भरा पल बताया, जिससे युवा पीढ़ी में संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ा।
अन्य खबरें