संचार शिक्षा और पत्रकारिता में करियर को लेकर रविवार को राजधानी रायपुर में खास उत्साह देखने को मिला। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और प्रेस क्लब रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन प्रेस क्लब परिसर में किया गया।
मणिपुर में एक बार फिर तनाव ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार देर रात राज्य सरकार ने इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए बंद कर दिया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की जीत पर जुटे हज़ारों फैन्स के बीच जो भीड़ उमड़ी, उसने सिर्फ जश्न नहीं, कई घरों की खुशियां भी छीन लीं। उसी भीड़ में जान गंवाने वाले 21 वर्षीय भूमिक लक्ष्मण की कहानी अब पूरे देश का दिल तोड़ रही है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना ने सभी को झकझोर दिया, जो किसी का भी दिल दहला दे। डी ब्लॉक के एक फ्लैट में 9 साल की मासूम बच्ची का शव एक सूटकेस में मिला, खून से लथपथ।
आज के समय में मीडिया और जनसंचार सिर्फ एक करियर ऑप्शन नहीं, बल्कि समाज से संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। लेकिन इस दिशा में कदम रखने से पहले यह ज़रूरी है कि युवा सही जानकारी, सटीक मार्गदर्शन और व्यावसायिक समझ से लैस हों।
ईद-उल-अजहा की नमाज आज सुबह देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। जम्मू-कश्मीर से केरल और असम से गुजरात तक मुसलमानों ने ईद की सुबह खुदा के सामने सजदा किया। इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
देश के कई हिस्सों में मौसम फिर से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के 9 राज्यों में अगले 48 घंटों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इनमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार शामिल हैं।
देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। 16 मई को जहां सिर्फ 93 सक्रिय मामले दर्ज थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 5364 तक पहुंच गई है। यानी 58 गुना की छलांग। बीते 24 घंटों में 500 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। संक्रमण की गति और फैलाव ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ से 11 लोगों की मौत के मामले में एक सोशल एक्टिविस्ट एचएम वेंकटेश ने क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जम्मू-कश्मीर में एक ऐतिहासिक क्षण शुक्रवार को दर्ज हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। असम के 21 जिलों में आई बाढ़ ने करीब 7 लाख लोगों को प्रभावित किया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उधर, सिक्किम के चाटेन में भूस्खलन के कारण 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया, जबकि 64 लोग अब भी फंसे हुए हैं।
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। बीते 20 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या 53 गुना बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 16 मई को देशभर में केवल 93 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 4,866 तक पहुंच गए हैं। हर दिन औसतन 500 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
कश्मीर घाटी अब पूरे देश से रेलमार्ग से जुड़ जाएगी। शुक्रवार, 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के कटरा से श्रीनगर के लिए रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से जोड़ने का सपना आख़िरकार हकीकत बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास पर सिंदूर का पौधा रोपित किया। यह सिर्फ एक पर्यावरणीय पहल नहीं थी, बल्कि उसमें राष्ट्रीय स्मृति और वीरता की एक गहरी परत भी जुड़ी थी।