रविवार, जून 15, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजदेश के 28 जिलों में भारी बारिश, असम में 7 लाख लोग...

देश के 28 जिलों में भारी बारिश, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 19 की मौत, मानसून की 18 राज्यों में दस्तक

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। असम के 21 जिलों में आई बाढ़ ने करीब 7 लाख लोगों को प्रभावित किया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उधर, सिक्किम के चाटेन में भूस्खलन के कारण 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया, जबकि 64 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन बारिश

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 45 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अगले चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। इसके बाद मानसून के प्रवेश की संभावना है।

शहर न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
जयपुर2640
रायपुर2840
लखनऊ2739
दिल्ली2638
चेन्नई2738
पटना2837
अहमदाबाद2836
चंडीगढ़2236
भोपाल2435
कोलकाता2835
रांची2434
इंदौर2533
मुंबई2633
शिमला1123

राजस्थान के कई जिलों में फिर बारिश

राजस्थान में जयपुर, अलवर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर सहित 12 जिलों में गुरुवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। आज भी आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। 7 जून से राज्य में गर्मी का एक नया दौर शुरू हो सकता है। बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में पारा 43–45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में आज उमस भरी गर्मी

बिहार में शुक्रवार को किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी नहीं किया है, लेकिन उमस से लोग बेहाल हो सकते हैं। पटना और अन्य जिलों में सुबह से तेज धूप और भारी नमी बनी रही, जबकि किशनगंज में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

पंजाब-हरियाणा में बढ़ने लगा तापमान

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के शांत होते ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। लुधियाना के समराला में अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया। हालांकि अब भी तापमान सामान्य से औसतन 3.3 डिग्री कम बना हुआ है। हरियाणा के हिसार, भिवानी और फतेहाबाद जैसे जिलों में बुधवार को हुई हल्की बारिश से राहत तो मिली, लेकिन अब मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।

अन्य खबरें