IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में अब सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि देशभक्ति भी नजर आएगी। BCCI ने इस बार क्लोजिंग सेरेमनी को भारतीय सेना को समर्पित करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। यह फैसला न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल बन गया है।
सेना को सलामी देने का प्लान
IPL 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार का समापन समारोह पूरी तरह भारतीय सेना को समर्पित रहेगा। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह समेत कई अधिकारियों और सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सेना के प्रति सम्मान जताने का तरीका है।
ऑपरेशन सिंदूर को मिलेगा मंच
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह ऑपरेशन भारत की ताकत और सेना की रणनीति का बड़ा उदाहरण बना। इसी ऑपरेशन की सफलता को IPL के मंच पर सार्वजनिक तौर पर सम्मान देने की योजना बनाई गई है।
क्रिकेट से पहले देश है: सैकिया
देवजीत सैकिया ने कहा कि क्रिकेट भले ही देश का जुनून है, लेकिन हमारे लिए देश की अखंडता और सुरक्षा सबसे ऊपर है। सेना ने जिस बहादुरी और समर्पण के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, वो हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। इसीलिए इस साल का फाइनल सिर्फ एक खेल इवेंट नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह भी होगा।
IPL को बीच में रोकना पड़ा था
8 मई को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक हुआ था, जिस वजह से धर्मशाला में चल रहा पंजाब और दिल्ली का मुकाबला रोक दिया गया था। इसके बाद BCCI ने एहतियातन पूरे टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव भेजा और भारत ने अभियान को रोकने पर हामी भरी, तब जाकर बचे हुए मुकाबलों को फिर से शेड्यूल किया गया।
समापन समारोह बनेगा ऐतिहासिक
BCCI का यह फैसला खेल और देशभक्ति को जोड़ने वाला है। आईपीएल फाइनल अब सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि सेना के शौर्य के लिए भी याद रखा जाएगा। दर्शकों को जहां क्रिकेट का रोमांच मिलेगा, वहीं सेना के नायकों को खड़े होकर सलामी देने का मौका भी।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |