Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजपाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक: 182 यात्री बनाए बंधक, बलूच आर्मी का...

पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक: 182 यात्री बनाए बंधक, बलूच आर्मी का दावा- 20 सैनिकों को मारा

नेशनल ब्रेकिंग: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। इस हमले में BLA ने 182 यात्रियों को बंधक बना लिया और 20 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी। BLA ने दावा किया है कि उन्होंने एक ड्रोन भी मार गिराया है।

बोलान जिले में हुआ हमला

यह हमला दोपहर करीब 1 बजे क्वेटा से पेशावर के रूट पर बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हुआ। शाम 7:30 बजे तक जाफर एक्सप्रेस पूरी तरह BLA के लड़ाकों के नियंत्रण में रही।

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक

पहले भी हो चुका है हमला

पिछले साल 25-26 अगस्त 2024 की रात को BLA ने इसी रूट पर कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके कारण ट्रेन सेवा रोक दी गई थी, जो 11 अक्टूबर 2024 को फिर से शुरू हुई थी।

ट्रेन पर कैसे हुआ हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने माशकाफ में गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं। ट्रेन की धीमी स्पीड का फायदा उठाकर BLA ने पहले टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके बाद लड़ाकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

https://twitter.com/ANI/status/1899416623204728975

पाकिस्तानी सेना का जवाबी हमला

इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। BLA ने इन पर हमला किया, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। घटना की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग और हवाई बमबारी की। इसके बावजूद BLA ने आर्मी के ऑपरेशन को रोक दिया।

BLA का बयान

BLA ने बयान जारी कर कहा कि उनके लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को प्लान किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक को उड़ाकर ट्रेन को रोका और फिर उस पर कब्जा कर लिया। BLA ने दावा किया कि बंधकों में सिर्फ पाकिस्तानी सेना, पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी हैं। महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया गया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी की ताकत

BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से आजादी दिलाना चाहता है। 2007 में पाकिस्तान ने इस संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया था।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) क्या है?

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी?

बलूच लिबरेशन आर्मी
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का गठन 1970 के दशक में हुआ था। पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका इसे आतंकी संगठन मानते हैं।
बलूचिस्तान के नागरिक 1947-48 से ही पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनना चाहते। इनका आरोप है कि पाकिस्तान इन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मानता है।
BLA अलग मुल्क की मांग को लेकर पाकिस्तान पर लगातार आतंकी हमले करता रहा है।
1973 में जुल्फिकार अली भुट्टो ने भारत, इराक, अफगानिस्तान और सोवियत रूस पर BLA को समर्थन देने के आरोप लगाए थे।

पाकिस्तान में आतंकवाद की स्थिति

2025 की ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश है। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में 90% आतंकी घटनाएं होती हैं।

अन्य खबरें