Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटेक-साइंस2025 Tata Tiago NRG: नए डिजाइन, शानदार फीचर्स और बढ़ी हुई कीमत...

2025 Tata Tiago NRG: नए डिजाइन, शानदार फीचर्स और बढ़ी हुई कीमत के साथ लॉन्च

नेशनल ब्रेकिंग: स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी स्पोर्टी हैचबैक Tata Tiago NRG को साल 2025 के लिए अपडेट किया है। कंपनी ने इसके डिज़ाइन में मामूली बदलाव किए हैं, एंट्री-लेवल वेरिएंट को हटा दिया है और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। Tata की इस क्रॉस-हैचबैक की कीमत 7.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार मूल रूप से Tata Tiago का ज़्यादा रगेड लुक वाला वर्जन है। हालांकि NRG में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।

2025 Tata Tiago NRG का एक्सटीरियर डिजाइन

नई 2025 Tata Tiago NRG के एक्सटीरियर अपडेट की बात करें तो इसमें ट्वीक्ड बंपर पर नई सिल्वर फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें स्टील व्हील्स के लिए थोड़े अलग 15-इंच व्हील कवर लगाए गए हैं। वहीं स्टैंडर्ड Tiago की तुलना में NRG वर्जन के अन्य मुख्य आकर्षण में साइड के साथ चलने वाली ब्लैक प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, मोटी ब्लैक रूफ रेल्स और टेलगेट पर NRG बैज शामिल हैं।

2025 Tata Tiago NRG का इंटीरियर और फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलने वाले अधिकांश फीचर्स स्टैंडर्ड Tata Tiago XZ ट्रिम के समान हैं। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एक रियर कैमरा, ऑटो हेडलाइट्स व वाइपर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं। बता दें कि ये फीचर्स हाल ही में Tata Tiago लाइन-अप में जोड़े गए हैं।

NRG में स्टैंडर्ड हैचबैक में मिलने वाले डुअल-टोन बेज और ग्रे इंटीरियर के बजाय एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। हालांकि, Tiago XZ की तुलना में NRG वर्जन में LED DRLs, फॉग लैंप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम नहीं दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टैण्डर्ड Tiago हैचबैक और भी ऊंचे XZ+ ट्रिम में उपलब्ध है, जिसमें क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर और रियर वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2025 Tata Tiago NRG की कीमत और वेरिएंट्स

इस नए अपडेट के साथ ही Tata Motors ने एंट्री-लेवल Tiago NRG XT वेरिएंट को बंद कर दिया है, जो केवल पेट्रोल-मैनुअल फॉर्म में उपलब्ध था। अब, Tiago NRG केवल टॉप-स्पेक XZ ट्रिम में उपलब्ध है। इसे सिर्फ एक इंजन 1.2-लीटर, 3 सिलेंडर, पेट्रोल इंजन में बेचा जाता है, जो CNG वर्जन में भी बेचा जाता है।

फीचर्स और इंजन डिटेल्स

जहां इसका इंजन पेट्रोल ईंधन पर 85 bhp की पावर प्रदान करता है और CNG ईंधन पर यह इंजन 72 bhp की पावर प्रदान करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कीमत की बात करें तो NRG की कीमतें समकक्ष Tiago वेरिएंट की तुलना में लगभग 30,000 रुपये अधिक हैं। वैसे तो Tata Tiago NRG का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि इसका मुकाबला कीमत के लिहाज से Hyundai Grand i10 Nios (5.98 लाख रुपये-8.62 लाख रुपये) और Maruti WagonR (5.65 लाख रुपये-7.48 लाख रुपये) के हायर वेरिएंट्स से होता है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • Tata Motors ने 2025 Tata Tiago NRG को नए डिजाइन और उन्नत फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
  • इस कार की कीमत ₹7.20 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹8.75 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
  • एक्सटीरियर में नए बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट्स और 15-इंच व्हील कवर जैसे अपडेट शामिल हैं।
  • इंटीरियर में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • NRG वेरिएंट को 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है, जो CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है और मैनुअल व AMT गियरबॉक्स विकल्प देता है।
अन्य खबरें