आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा रोमांच लेकर आ रहा है, जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को पिच से खासा सहयोग मिलने की उम्मीद है। मुकाबला 12 अप्रैल को होगा और दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम साबित हो सकता है, खासतौर पर मुंबई इंडियंस के लिए जो अभी तक लीग में संघर्ष कर रही है।
दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार फॉर्म बनी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक चार मैच खेल चुकी है और चारों में विजयी रही है। उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है और पिछले मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान पर छह विकेट से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम के खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं, खासकर कप्तान अक्षर पटेल और केएल राहुल की भूमिका अहम रही है। युवा खिलाड़ियों ने भी टीम को मजबूती प्रदान की है।
मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्थिति
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन बेहद कमजोर प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में सिर्फ एक में ही जीत मिल सकी है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम संयोजन को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं। पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रन से हारकर टीम और अधिक दबाव में आ चुकी है। अब दिल्ली के खिलाफ मुकाबला उनके लिए “करो या मरो” जैसा है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर नजर
दिल्ली का यह स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर सूखी होती है और बाउंड्री छोटी होने के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना अधिक रहती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि बाद में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
Dream11 खिलाड़ियों के लिए सुझाए गए विकल्प
Dream11 Fantasy Cricket के शौकीनों के लिए इस मैच में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। केएल राहुल को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी क्रम में सूर्यकुमार यादव और फाफ डु प्लेसिस पर भी नजर रखना जरूरी होगा।
DC vs MI Dream11 टीम चयन विश्लेषण
विकेट कीपर
KL राहुल (C/VC) – पिछली पारी में RCB के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी की।
रायन रिकेल्टन – तेज़ शुरुआत दिलाने वाला आक्रामक ओपनर।
बल्लेबाज़
रोहित शर्मा – फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन DC के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं।
तिलक वर्मा – हालिया फॉर्म अच्छा, मध्यक्रम में प्रभावी पारियां खेल सकते हैं।
ऑलराउंडर
अक्षर पटेल – फिलहाल फॉर्म में नहीं लेकिन एक उपयोगी ऑलराउंडर।
हार्दिक पंड्या – शानदार फॉर्म में, MI के लिए बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनर।
गेंदबाज़
विप्रज निगम – उपयोगी ऑलराउंडर, गेंद और बल्ले दोनों से असर डाल सकते हैं।
कुलदीप यादव (C/VC) – मिडल ओवर्स में उपयोगी, विकेट लेना आसान नहीं।
मिचेल स्टार्क (C/VC) – नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने की क्षमता।
जसप्रीत बुमराह – किसी भी पिच पर मैच विनर बनने की क्षमता रखते हैं।
ट्रेंट बोल्ट – नई गेंद से स्विंग और विकेट लेने की खूबी।
संभावित प्लेइंग इलेवन (DC vs MI)
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
![]() |
GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
![]() |
MI | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
![]() |
DC | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
![]() |
PBKS | 9 | 5 | 3 | 0 | 11 | +0.177 |
![]() |
LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
![]() |
KKR | 9 | 3 | 5 | 0 | 7 | +0.212 |
![]() |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
![]() |
RR | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
![]() |
CSK | 8 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
