शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार की सुबह निवेशकों के लिए राहत लेकर आई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1,189 अंक की छलांग लगाते हुए 74,327.37 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 ने 371 अंकों की बढ़त के साथ 22,532.30 का स्तर पार किया।
ब्रह्माकुमारीज संगठन की प्रशासनिक प्रमुख रहीं राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का निधन हो गया। सोमवार देर रात 1:20 बजे उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और 101 वर्ष की थीं।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोमवार को एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया।
कांग्रेस का 84वां दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार से गुजरात में होने जा रहा है। इससे पहले 1961 में कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में हुआ था। तब यह अधिवेशन भावनगर में आयोजित किया गया था।
देश के कई हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात समेत कुल 9 राज्यों में लू और गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर के स्कूल में आग लगने से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की सहमति दे दी है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, जो जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पेश हुए, ने कोर्ट से अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 7 अप्रैल को अपने बिहार दौरे की शुरुआत बेगूसराय से की। यहां उन्होंने कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में भाग लेकर चुनावी अभियान का शंखनाद किया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से शनिवार तक लू चलने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है।
महाराष्ट्र दौरे पर आए बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों मुंबई में अपनी 12 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे 5 से 11 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। सोमवार को दूसरे दिन वे LoC और कठुआ में BSF की चौकियों पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक हालात का व्यापक जायजा लेंगे। घाटी में लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की पृष्ठभूमि में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा के तहत पहुंच रहे हैं। उनके साथ इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी कदम से कदम मिलाते नज़र आएंगे।
रामेश्वरम से मंडपम तक अब सफर और भी आसान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज, यानी नया पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह पुल पम्बन द्वीप (रामेश्वरम) को तमिलनाडु की मुख्य भूमि मंडपम से जोड़ता है।
रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम के विग्रह पर सूर्य की किरणें पड़ीं और पूरा गर्भगृह अद्भुत प्रकाश से जगमगा उठा। इस विशेष क्षण में गर्भगृह की लाइटें कुछ समय के लिए बंद कर दी गईं