बुधवार, जनवरी 21, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजगुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से, संगठन को मजबूत करने...

गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से, संगठन को मजबूत करने और 2027 की रणनीति का रोडमैप होगा तैयार

कांग्रेस का 84वां दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार से गुजरात में होने जा रहा है। इससे पहले 1961 में कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में हुआ था। तब यह अधिवेशन भावनगर में आयोजित किया गया था। इस बार एक बार फिर कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गुजरात को चुना है। दरअसल, इस वर्ष महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल और सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। दोनों ही गुजरात से जुड़े थे। ऐसे में कांग्रेस एक राजनीतिक संदेश भी देना चाहती है।

1700 से अधिक नेता होंगे शामिल

इस अधिवेशन की थीम ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ रखी गई है। इसका उद्देश्य न केवल पार्टी कैडर में ऊर्जा भरना है, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्षों में एक नैतिक आधार तय करना भी है। साबरमती रिवर फ्रंट पर बनाए गए VVIP डोम में 1700 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जहां देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। जिनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, CWC के मेंबर, कांग्रेस शाषित राज्यों के सीएम, कांग्रेस के विभिन्न राज्यों में नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 8 अप्रैल को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से होगी।

2027 की तैयारी और भाजपा को सीधी टक्कर

इस अधिवेशन को 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव की नींव माना जा रहा है। लंबे समय से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस गुजरात में भाजपा की मजबूत स्थिति को चुनौती देने की तैयारी में है। पार्टी का मानना है कि जमीनी संगठन को फिर से सक्रिय करके और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत बनाकर वह मुकाबले में लौट सकती है।

इसी संदर्भ में अधिवेशन से ‘संविधान बचाओ यात्रा’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की भी शुरुआत होगी।

वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और आर्थिक मुद्दों पर फोकस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई है, जिसमें भूपेश बघेल, सचिन पायलट, विक्रांत भूरिया जैसे नेता शामिल हैं। यह समिति अधिवेशन में चर्चा के लिए विभिन्न प्रस्ताव तैयार कर रही है। समिति की बैठकों में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे ज्वलंत मुद्दों को केंद्र में रखा गया है।

इन मुद्दों के जरिए कांग्रेस जनता के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक एजेंडा पेश करने की कोशिश कर रही है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • Congress का 84वां अधिवेशन 8-9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है, जो 64 साल बाद राज्य में पार्टी का बड़ा आयोजन है।
  • कार्यक्रम की शुरुआत CWC बैठक से हुई, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक पर आयोजित की गई।
  • अधिवेशन का मुख्य सत्र 9 अप्रैल को साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा, जहां 1700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
  • कांग्रेस ने इस अधिवेशन में ‘न्यायपथ’ थीम और ‘संविधान बचाओ यात्रा’ अभियान की घोषणा की है, जो भाजपा को चुनौती देगा।
  • रणनीति निर्माण के लिए 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया गया है, जो 2027 गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी को दिशा देगी।
अन्य खबरें