कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और ईडन गार्डन्स के होम ग्राउंड पर टीम ने शानदार शुरुआत की। अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाए, जबकि आंद्रे रसेल ने तेजी से 38 रन ठोके। मनीष पांडेय भी नाबाद 36 रन बनाकर टिके रहे। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन खड़े किए।
नूर अहमद ने पलटा मैच का रुख
चेन्नई की ओर से सबसे घातक गेंदबाजी अफगानी स्पिनर नूर अहमद ने की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट झटके। नूर की बॉलिंग ने मिडिल ओवर्स में कोलकाता की रनगति पर ब्रेक लगाया।
ब्रेविस और दुबे ने किया कमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत डगमगाई, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रन ठोककर मैच में जान फूंकी। इसके बाद शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 45 रन बनाए और टीम को आखिरी ओवर तक बनाए रखा।
उर्विल पटेल की तूफानी पारी ने बना दी बात
चेन्नई के लिए उर्विल पटेल ने सिर्फ 11 गेंदों में 31 रन जड़ दिए। उन्होंने 19वें ओवर में दो छक्के और दो चौके मारकर जीत की नींव रख दी।
धोनी ने फिर दिखाया ‘फिनिशर’ वाला जलवा
जब मैच रोमांचक मोड़ पर था, तब कप्तान एमएस धोनी नाबाद 17 रन बनाकर टीम को 19.4 ओवर में जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल हालात में उन पर भरोसा किया जा सकता है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |