IPL 2025 CSK vs KKR Dream 11 Prediction: धोनी की कप्तानी में खेलेगा चेन्नई, जानें कप्तान और उप कप्तान का बेहतर विकल्प कौन

csk vs kkr 2025 dream 11 prediction
csk vs kkr 2025 dream 11 prediction

आईपीएल 2025 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है। चेन्नई ने अब तक पांच मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत पाई है। टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। चेपॉक, जिसे CSK का गढ़ माना जाता है, वहां इस सीजन में भी दो हार का सामना करना पड़ा है, जो टीम के मनोबल के लिए चिंता का विषय है।

धोनी एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे

टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को कोहनी में गंभीर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की कमान संभालते दिखेंगे। धोनी का अनुभव और कप्तानी के प्रति उनका रणनीतिक दृष्टिकोण ऐसे समय में टीम के लिए बेहद मूल्यवान साबित हो सकता है। राहुल त्रिपाठी की संभावित वापसी से बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता मिल सकती है।

गेंदबाजों की फॉर्म बनी चिंता, अनुभवी स्पिनर फीके

गेंदबाजी में जहां खलील अहमद और नूर अहमद ने अब तक क्रमश: 10 और 11 विकेट लेकर उम्मीद जगाई है, वहीं रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे अनुभवी स्पिनर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। चेपॉक की धीमी पिचों पर इनका अनुभव कारगर साबित नहीं हो पाया है, जो CSK के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है।

कोलकाता की टीम में जोश, चेपॉक में इतिहास बदलने की कोशिश

केकेआर के लिए चेपॉक का मैदान ऐतिहासिक रूप से मुश्किल रहा है — 11 में से सिर्फ 3 जीतें। लेकिन इस बार परिस्थितियाँ बदली हुई हैं। अजिंक्य रहाणे की शानदार 61 रन की पारी, रिंकू सिंह की विस्फोटक फिनिशिंग और स्पिनर्स सुनील नारायण तथा वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी उन्हें बढ़त दिला सकती है। खासकर CSK के खिलाफ इन दोनों स्पिनर्स का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है।

धोनी बनाम चक्रवर्ती और नारायण – आंकड़े दे रहे हैं चेतावनी

धोनी के लिए सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी हमेशा परेशानी का कारण रही है। नारायण के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट महज 52 है, जबकि चक्रवर्ती के खिलाफ चार पारियों में सिर्फ 11 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि धोनी को इन दोनों के खिलाफ सावधानी से खेलना होगा।

टॉस और पिच की भूमिका होगी निर्णायक

शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। चेपॉक की पिच धीमी और टर्निंग होती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाह सकती है। पहली पारी में 170-180 का स्कोर प्रतिस्पर्धात्मक हो सकता है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला न सिर्फ अंक जुटाने, बल्कि आत्मविश्वास पुनः प्राप्त करने के लिहाज़ से भी बेहद अहम साबित होगा।

CSK vs KKR Dream11 Team

विकेटकीपर – डेवोन कॉनवे, महेंद्र सिंह धोनी
बल्लेबाज – अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, रचिन रविंद्र, अंगकृष रघुवंशी
ऑलराउंडर – सुनील नारायण (कप्तान), आंद्रे रसेल
गेंदबाज़ – खलील अहमद, वरुण चक्रवर्ती, नूर अहमद।