आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया जहां राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन से विदाई ली। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वैभव सूर्यवंशी और बाकी बल्लेबाज़ों ने मिलकर आसानी से 18वें ओवर में पूरा कर लिया। ये राजस्थान का इस सीजन का आखिरी मैच था और उन्होंने जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहा।
राजस्थान की शुरुआत से दिखा आत्मविश्वास, वैभव ने दिखाई क्लास
188 रन के पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत ताबड़तोड़ रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर से बाउंड्री की बरसात शुरू कर दी। हालांकि, चौथे ओवर में यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव रुके नहीं। उन्होंने 27 गेंदों में पचास रन ठोक दिए और मैदान पर हर कोने में गेंद भेजी। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। संजू सैमसन के साथ उन्होंने पारी को मज़बूती दी।
संजू और वैभव के आउट होने के बाद हेटमायर-जुरेल ने निभाई जिम्मेदारी
13वें ओवर में पहले संजू सैमसन (41 रन) और फिर अगली ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी (57 रन) आउट हो गए। ऐसे में मैच में पलटाव की गुंजाइश थी, लेकिन ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर ने धैर्य और आक्रामकता के संतुलन से मैच अपने नाम कर लिया। 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही राजस्थान ने जीत हासिल कर ली।
चेन्नई की पारी बिखरती रही, आयुष म्हात्रे ने दिखाई चमक
CSK की शुरुआत लड़खड़ा गई थी। दूसरे ओवर में ही युद्धवीर सिंह ने डेवोन कॉन्वे और उर्विल पटेल को आउट कर दिया। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और केवल 20 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले, लेकिन छठे ओवर में उनका विकेट गिर गया। इसके बाद जडेजा भी केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
धोनी की कोशिश, लेकिन लक्ष्य कम पड़ गया
ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। दोनों ने 59 रन की साझेदारी की, लेकिन 14वें ओवर में ब्रेविस आउट हो गए। इसके बाद धोनी और दुबे ने पारी को थोड़ा और संवारा। धोनी ने 16 रन बनाए और इस बीच अपने 350 टी20 छक्के भी पूरे किए। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए, लेकिन टीम 188 रन से आगे नहीं जा सकी। गेंदबाज़ी में युद्धवीर ने सबसे बड़ा रोल निभाया।
राजस्थान 9वें, चेन्नई सबसे आखिरी पायदान पर
इस जीत के साथ राजस्थान ने टूर्नामेंट से सम्मान के साथ विदाई ली। टीम अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही जबकि चेन्नई इस वक्त सबसे नीचे है। CSK का एक और मैच बाकी है, लेकिन अब प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |