207 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने पहले 6 ओवर में पंजाब के गेंदबाज़ों पर जमकर हमला बोला। हालांकि 6वें ओवर में राहुल का विकेट गिरा जो 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ओवर में फाफ भी 23 रन बनाकर चलते बने। इसके बावजूद दिल्ली की रनगति धीमी नहीं हुई।
करुण नायर और समीर रिजवी ने बदला खेल का रुख
दिल्ली की पारी के मध्य में करुण नायर और समीर रिजवी ने बेहतरीन साझेदारी की। अटल के 22 रनों के बाद करुण नायर ने 44 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन 15वें ओवर में उनका विकेट गिर गया। इसके बाद समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला और 22 गेंदों में अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी जड़ डाली।
आखिरी ओवर में दिल्ली ने किया मैच अपने नाम
16वें ओवर तक मैच रोमांचक मोड़ पर था। दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 22 रन चाहिए थे। स्टब्स और समीर ने संयम से खेलते हुए मैच को आखिरी ओवर तक खींचा, जहां दिल्ली को केवल 8 रन चाहिए थे। समीर ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया और दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।
पंजाब की पारी में अय्यर और स्टोइनिस रहे स्टार
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआत खराब रही, लेकिन जोस इंग्लिश (35) और प्रभसिमरन (28) ने बीच के ओवरों में तेज़ रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई और मार्कस स्टोइनिस ने तेज़ 40+ रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
दिल्ली की सीजन विदाई जीत के साथ लेकिन प्लेऑफ से बाहर
दिल्ली ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में जीत जरूर दर्ज की, लेकिन 14 मैचों में 15 अंकों के बावजूद टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। वहीं पंजाब 17 अंकों के साथ पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थी। इस हार से वो टेबल टॉपर बनने का मौका गंवा बैठी।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |