आईपीएल 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है. रविवार यानी आज डबल हेडर खेला जाएगा. पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। पिच रिपोर्ट की मानें तो यहां बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का पूरा मौका मिलेगा। इस मैदान पर इस सीजन में गेंद सीधा बल्ले पर आ रही है जिससे बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। अगर कोई गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पकड़ ले तो वो बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। बावजूद इसके, ये पिच आमतौर पर हाई स्कोरिंग रही है और दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
GT के लिए प्लेऑफ की रेस, CSK के लिए इज़्ज़त का सवाल
गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर क्वालीफायर 1 में पहुंचने की कोशिश में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन वो अपने आखिरी मैच में सम्मान के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहेगी। धोनी की अगुवाई वाली टीम किसी भी हालत में हार मानने वाली नहीं है, इसलिए एक जबरदस्त भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है।
अहमदाबाद का मौसम खिलाड़ियों की परीक्षा लेगा
रविवार दोपहर 3.30 बजे से ये मैच खेला जाएगा और मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा। मैदान पर खिलाड़ियों की फिटनेस की असली परीक्षा होगी, खासकर दोपहर के वक्त जब धूप सबसे तेज़ होगी।
पहली बल्लेबाज़ी का फैक्टर अहम
इस सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक हुए 6 में से 5 मैच उन टीमों ने जीते हैं जिन्होंने पहले बल्लेबाज़ी की। ऐसे में टॉस इस मुकाबले में बड़ा रोल निभा सकता है। जो टीम टॉस जीतेगी, वो शायद पहले बैटिंग करने का फैसला करे ताकि स्कोरबोर्ड पर बड़ा टारगेट सेट किया जा सके।
फैंस को मिलेगा बड़ा क्रिकेटिंग ट्रीट
रविवार का दिन डबल हेडर का है, लेकिन दोपहर का ये मुकाबला खासा रोमांचक साबित हो सकता है क्योंकि एक तरफ प्लेऑफ की रेस है और दूसरी तरफ चेन्नई की प्रतिष्ठा। दोनों टीमें फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरने वाली हैं, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट से भरपूर मैच की उम्मीद है।
आईपीएल 2025 का लीग स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ेंगी. ये दोनों ही टीमें इस सीज़न की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए यह मैच महज़ औपचारिकता लग सकता है, लेकिन दोनों के लिए यह अगली सीज़न की तैयारी का बढ़िया मौका है.
पिछली भिड़ंत थी फाइनल, अब आखिरी लीग मैच
इस मैच को लेकर एक दिलचस्प संयोग भी है — पिछले सीजन का फाइनल भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ था, जहां केकेआर ने SRH को एकतरफा हराया था. उस जीत के बाद एक साल में बहुत कुछ बदल चुका है. अब दोनों टीमें छठवें स्थान की लड़ाई के साथ सीज़न को सम्मानजनक तरीके से खत्म करना चाहेंगी.
दूसरा मुकाबला SRH और KKR के बीच
आईपीएल डबल हेडर का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एसआरएच ने शुक्रवार को आरसीबी को 42 रन से हराया था, जिससे टीम का मनोबल ज़रूर बढ़ा है. पैट कमिंस की अगुवाई में SRH की टीम अब इस जीत को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी. उनके पास ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ हैं, जो कोटला की बल्लेबाज़ी फ्रेंडली पिच का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.
बारिश ने केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेरा
केकेआर की प्लेऑफ की जो थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी, वो भी बेंगलुरु में बारिश की वजह से खत्म हो गई. उनका पिछला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ था, जो रद्द हो गया. अब रहाणे की कप्तानी वाली टीम के पास कुछ खोने को नहीं है, लेकिन जीत के साथ विदाई जरूर एक मोटिवेशन होगा. साथ ही टीम मैनेजमेंट के पास मौजूदा खिलाड़ियों का आकलन करने और अगले सीज़न की स्ट्रैटजी तय करने का मौका है.
वेंकटेश अय्यर: महंगे सौदे की बड़ी नाकामी
कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. 11 मैचों में सिर्फ 142 रन, जिनमें एक अर्धशतक शामिल है. बाकी 10 पारियों में सिर्फ 82 रन. इस परफॉर्मेंस के बाद सवाल उठने लाज़मी हैं. गेंदबाज़ी से भी वो टीम को कोई मदद नहीं दे सके.
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |