रविवार, जून 15, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजGold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए,...

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए, प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद अनिश्चितताओं के बीच, कुछ पॉजिटिव संकेत देखने को मिले हैं। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी में नरमी के संकेतों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। 10 ग्राम सोना ₹1,00,000 तक पहुँचने के बाद अब इसकी कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं। आइये जानते हैं कि शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को आपके शहरों में सोने और चांदी के भाव क्या हैं।

MCX पर सोने और चांदी की कीमतें

सुबह 8.20 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का भाव ₹95,562 प्रति 10 ग्राम था, जिसमें ₹1,240 की वृद्धि आई। वहीं, चांदी ₹97,475 प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी, जिसमें ₹36 की कमी आई।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹96,190 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹88,119 में बिक रहा है। चांदी का भाव ₹88,174 प्रति किलो है।

शहरवार सोने और चांदी के रेट्स

  • मुंबई में सोने का भाव ₹96,020 प्रति 10 ग्राम है, जबकि एमसीएक्स पर यह ₹95,962 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी ₹97,770 प्रति किलो है, वहीं एमसीएक्स पर चांदी ₹97,475 के दर पर बिक रही है।
  • बेंगलुरू में सोना ₹96,090 प्रति 10 ग्राम है, जबकि एमसीएक्स पर ₹95,962 के स्तर पर बिक रहा है। चांदी ₹97,850 प्रति किलो है, वहीं एमसीएक्स पर चांदी ₹97,474 में बिक रही है।
  • दिल्ली में सोने का रेट ₹95,850 प्रति 10 ग्राम है, जबकि एमसीएक्स पर सोना ₹95,962 की दर से बिक रहा है। चांदी ₹97,600 प्रति किलो है, जबकि एमसीएक्स पर यह ₹97,475 के स्तर पर बिक रही है।
  • चेन्नई में सोने का भाव ₹96,300 प्रति 10 ग्राम है, जबकि एमसीएक्स पर ₹95,962 पर बिक रहा है। चांदी ₹98,060 प्रति किलो है, वहीं एमसीएक्स पर चांदी ₹97,475 के भाव से कारोबार कर रही है।
  • कोलकाता में सोने का रेट ₹95,890 प्रति 10 ग्राम है, जबकि एमसीएक्स पर यह ₹95,962 पर बिक रहा है। चांदी ₹97,640 प्रति किलो है, वहीं एमसीएक्स पर चांदी ₹97,475 में बिक रही है।
अन्य खबरें