गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 के 64वें मुकाबले में बृहस्पतिवार को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात की नजर अब सीधे टॉप-2 में जगह बनाने पर है, जिससे उन्हें क्वालीफायर-1 का फायदा मिल सके। टीम ने अब तक 12 में से 9 मुकाबले जीते हैं और 18 अंकों के साथ वह पहले से ही मजबूत स्थिति में है।
गुजरात का टॉप ऑर्डर बना जीत की गारंटी
गुजरात की सफलता में सबसे बड़ा योगदान उसके टॉप ऑर्डर का रहा है। बी साई सुदर्शन ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 617 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। कप्तान शुभमन गिल भी 601 रन के साथ पीछे नहीं हैं, वहीं जोस बटलर ने 500 रन जोड़े हैं। इन तीनों ने मिलकर 16 फिफ्टी और एक सेंचुरी ठोकी है। इनकी बदौलत मिडिल ऑर्डर पर दबाव नहीं पड़ा और टीम आराम से मुकाबले निकालती रही।
गेंदबाजी में भी गुजरात ने मारी बाजी
गुजरात के बॉलर्स ने भी इस सीजन में कमाल किया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 21 विकेट चटकाए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और बी साई किशोर को 15-15 विकेट मिले हैं। कैगिसो रबाडा ने भी निलंबन से लौटने के बाद गेंदबाजी को मजबूती दी है। उनकी मौजूदगी से गुजरात की डेथ ओवर बॉलिंग में फर्क पड़ा है।
लखनऊ की हालत पतली, अब सिर्फ इज्जत की लड़ाई
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर उनकी प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। टीम ने लगातार चार मुकाबले गंवाए हैं और चोटों की मार ने हालात और बदतर कर दिए। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम पूरे सीजन झूझती रही।
चोटें बनी लखनऊ की सबसे बड़ी दुश्मन
लखनऊ के कई अहम खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में फिट नहीं रह पाए। मोहसिन खान और मयंक यादव जैसे पेसर पूरे सीजन से बाहर रहे, वहीं आवेश खान और आकाश दीप भी चोट से जूझते रहे। बल्लेबाजी में भी मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम और निकोलस पूरन पर ही निर्भरता रही। कप्तान पंत का बल्ला भी खामोश रहा। सबसे सफल स्पिनर दिग्वेश राठी एक मैच के लिए सस्पेंड हैं और वो GT के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
मैच की टाइमिंग और पिच रिपोर्ट
गुजरात और लखनऊ के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पिच पर बैटिंग के लिए मदद मिल सकती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी थोड़ा स्विंग मिलने की उम्मीद है। गुजरात की टीम घरेलू दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करके जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |