आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पूरी तरह पछाड़ते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की हार के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
साई सुदर्शन की तूफानी पारी ने पलट दिया पूरा मैच
गुजरात की तरफ से ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा कर मैच का पासा ही पलट दिया। उनके साथ बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने भी 88 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों ने मिलकर दिल्ली को कोई मौका ही नहीं दिया।
केएल राहुल का शतक गया बेकार
दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 63 गेंदों में शानदार 101 रन बनाए। उनकी पारी की वजह से दिल्ली का स्कोर 200 के पार पहुंचा, लेकिन गेंदबाज़ों की नाकामी ने राहुल की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर
इस जीत के बाद गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो चुके हैं और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है। टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
पंजाब और बेंगलुरु की टीमों ने भी किया क्वालिफाई
गुजरात के अलावा पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब मुकाबला होगा टॉप-2 की पोजिशन के लिए।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |