Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृतिहनुमान जन्मोत्सव पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित...

हनुमान जन्मोत्सव पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित फल, दूर होंगी सारी परेशानियां

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस बार यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन शनिवार है। जिस प्रकार से मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा होती है, उसी प्रकार शनिवार भी हनुमान जी की आराधना का दिन है। ऐसे में श्रद्धालुओं में इसे लेकर अतिरिक्त उत्साह और आस्था देखी जा रही है।

57 वर्षों बाद बन रहा पंचग्रही संयोग

पंचांग के अनुसार इस दिन एक दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में सूर्य, शुक्र, शनि, बुध और राहु एक साथ स्थित होंगे। वहीं चंद्रमा और केतु कन्या राशि में रहेंगे। इससे पूर्व ऐसा महासंयोग 1968 में देखा गया था। इस संयोग को धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई प्रभावशाली योग भी जुड़ रहे हैं — बुधादित्य योग, शक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग।

नक्षत्रों की स्थिति से बढ़ी महत्ता

यह जन्मोत्सव इस बार रवि, जय, हस्त और चित्रा नक्षत्र में मनाया जाएगा, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं। इन नक्षत्रों के कारण धार्मिक अनुष्ठानों और उपायों को फलदायक माना जा रहा है। ऐसे में इस बार हनुमा जन्मोत्सव पर विभिन्न राशियों पर अलग–अलग असर होगा। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए इन राशियों के जातकों को विशेष उपाय भी करने चाहिए।

जानिए, राशियों पर प्रभाव और विशेष उपाय

मेष राशि (Aries)

असर: ऊर्जा में अस्थिरता हो सकती है, जिससे मानसिक चंचलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं।
उपाय: हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान अष्टक का पाठ करें और मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। साथ ही, लाल वस्त्र दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

असर: निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है, खासकर आर्थिक मामलों में। सामाजिक संपर्कों में सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। यह उपाय शुक्र ग्रह को संतुलित करता है।

मिथुन राशि (Gemini)

असर: विचारों में उलझाव और मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर संवाद से तनाव दूर करें।
उपाय: अरण्य कांड का पाठ करें और हनुमान जी को घी का दीपक जलाकर पान में लौंग रखकर अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

असर: भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में गहराई तो आएगी लेकिन संतुलन भी ज़रूरी होगा।
उपाय: चांदी की गदा हनुमान जी को अर्पित करें और बाद में धारण करें। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

असर: आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। नेतृत्व की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय: मंदिर में मीठे व्यंजन का दान करें और वहीं बैठकर बालकांड का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo)

असर: कार्य में विघ्न और संदेह की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: अरण्य कांड का पाठ करें और पान का लौंगयुक्त बीड़ा हनुमान जी को अर्पित करें। पीले वस्त्र दान करें।

तुला राशि (Libra)

असर: संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन आर्थिक संतुलन पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों को मीठा फल खिलाएं। मंदिर में गुलाब का इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

असर: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, साथ ही निर्णयों में धैर्य की आवश्यकता होगी।
उपाय: हनुमान अष्टक का पाठ करें और मंदिर में लाल फूलों का गुलदस्ता चढ़ाएं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

असर: धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: अयोध्या कांड का पाठ करें और पीले फूल व मिठाई से हनुमान जी को भोग लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)

असर: कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक मामले भी ध्यान मांग सकते हैं।
उपाय: रामचरितमानस का पाठ करें और काली उड़द की दाल एक लोटे में भरकर हनुमान जी को अर्पित करें। बाद में वह दाल जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

असर: सोच में अधिकता और असमंजस की स्थिति रहेगी। पुराने कार्यों को दोबारा करने की संभावना बन सकती है।
उपाय: शनि की शांति हेतु रामचरितमानस का पाठ करें और काले तिल या उड़द जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि (Pisces)

असर: मन में आध्यात्मिक उन्नति की भावना प्रबल होगी। किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
उपाय: अयोध्या कांड का पाठ करें और हनुमान जी को पीले वस्त्र, फल और मिश्री का भोग अर्पित करें।

अन्य खबरें