रविवार, जून 15, 2025
spot_img
होमराज्यहरियाणा में 4 दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 112 साल बाद अंबाला...

हरियाणा में 4 दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 112 साल बाद अंबाला में रिकॉर्ड बारिश दर्ज

हरियाणा में सोमवार की सुबह पानीपत, पलवल और नूंह जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं फरीदाबाद में रविवार देर रात बारिश हुई। इस दौरान भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम और सोनीपत में बादल छाए रहे। यमुनानगर और फतेहाबाद में मौसम साफ रहा।

बारिश के बाद तापमान में 6.9 डिग्री की गिरावट दर्ज

राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर आई बारिश ने तापमान को सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे पहुंचा दिया। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। सबसे अधिक तापमान भिवानी में रहा जहां पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तूफान से टूटे पेड़-खंभे, 10 की मौत, 42 घायल

शनिवार रात आई तेज आंधी से 7 जिलों में नुकसान हुआ। हिसार में नहर की शाखा टूटी, करनाल में छज्जा गिरा और फरीदाबाद में एक मकान की छत गिरने से पांच लोग दब गए। राज्यभर में पिछले एक महीने में आंधी-बारिश से 10 लोगों की जान गई है और 42 लोग घायल हुए हैं।

24 घंटे में 9,737% ज्यादा बारिश

प्रदेश में बीते 24 घंटे में औसत 29.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 9,737% ज्यादा है। अंबाला में मई में अब तक 79.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1913 के बाद की सबसे अधिक है। हिसार में भी मई में अब तक 74 मिमी बारिश हुई, जबकि 1973 में 123.9 मिमी दर्ज हुई थी।

27 से 29 मई तक हर जिले में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 मई तक हरियाणा में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

  • 27 मई: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना
  • 28 मई: इन्हीं जिलों में दोबारा भारी बारिश के आसार
  • 29 मई: पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना, कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
अन्य खबरें