भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ केंद्र ने शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लू से निपटने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
इधर, हिसार जिले में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने दो युवकों की मौत हो गई। बरवाला में बाइक से घर लौट रहे सुरेश (32) और रुपेश (20) की तेज हवाओं और मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक अपने-अपने गांव छान और राखी शाहपुर लौट रहे थे। इधर,
अगले चार दिन हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने 23 से 26 मई तक हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
- 23 मई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
- 24 मई: ऊपर के जिलों के साथ जुड़ते हैं सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद
- 25 मई: कुल 16 जिलों में बारिश संभावित, जिसमें रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर और मेवात भी शामिल
- 26 मई: 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, जिसमें हिसार, भिवानी और चरखी दादरी भी शामिल हैं
हरियाणा के तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से मिली राहत
गुरुवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे आ गया है। हालांकि, सिरसा अब भी सबसे गर्म जिला बना हुआ है जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।