IPL Final 2025 को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। अब यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बजाय 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को बोर्ड की मीटिंग में यह बदलाव तय किया गया। अहमदाबाद को क्वालिफायर 2 की मेजबानी भी दी गई है, जो 1 जून को होगा।
प्लेऑफ के शुरुआती मैच मुल्लांपुर में होंगे
IPL 2025 के क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैच अब मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में होंगे। ये मैच 29 और 30 मई को खेले जाएंगे। इन स्थानों को चुनने के पीछे सबसे बड़ी वजह मौसम है। इस वक्त देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिससे बीसीसीआई को पहले से प्लानिंग करनी पड़ी।
एक हफ्ते की सस्पेंशन के बाद बदला गया शेड्यूल
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL को 1 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद 17 मई से टूर्नामेंट फिर शुरू किया गया, जिसकी वजह से फाइनल की तारीख 25 मई से बदलकर 3 जून कर दी गई।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम फिर बना मेगा इवेंट का गवाह
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर IPL Final की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख 32 हजार है। 2022 और 2023 के फाइनल भी यहीं हुए थे। 2022 में गुजरात टाइटन्स ने और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने यहीं खिताब जीते थे।
RCB के मैच अब लखनऊ में होंगे
दक्षिण भारत में खराब मौसम की वजह से RCB के दो मैच बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट कर दिए गए हैं। 23 मई को RCB vs SRH और 27 मई को RCB vs LSG मैच अब इकाना स्टेडियम, लखनऊ में होंगे। बेंगलुरु का पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है।
आईपीएल 2025 प्लेऑफ का नया शेड्यूल:
- क्वालिफायर 1: 29 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
- एलिमिनेटर: 30 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
- क्वालिफायर 2: 1 जून, अहमदाबाद
- फाइनल: 3 जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |